
असली पावर किसके पास? एलॉन मस्क और ट्रंप को लेकर बहस का दोनों नेताओं ने दिया जवाब
AajTak
दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए मस्क फॉर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. 2024 राष्ट्रपति चुनाव में वह ट्रंप के सबसे बड़े समर्थक थे. उन्होंने सार्वजनिक स्तर पर खुलकर ट्रंप का समर्थन और प्रचार किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने शपथ से पहले ही अपनी कैबिनेट का चुनाव कर लिया है. उनकी कैबिनेट के केंद्र में अरबपति एलॉन मस्क हैं. ऐसे में कहा जाने लगा है कि नई अमेरिकी सरकार में असली पावर मस्क के हाथ में होगी लेकिन अब ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप ने एरिजोना में कहा कि मस्क बेहद होनहार और मेहनती शख्स हैं. लेकिन नई सरकार में उनके पास असली पावर नहीं होगी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अगले चुनाव में मस्क के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर भी कहा कि मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति भी नहीं बनेंगे क्योंकि उनके पास राष्ट्रपति बनने का संवैधानिक अधिकार नहीं है क्योंकि वह इस देश में पैदा नहीं हुए हैं.
ट्रंप ने कहा कि मुझे स्मार्ट लोग पसंद है. मस्क ने बेहतरीन काम किया है. ऐसे भरोसेमंद लोगों की जरूरत है, जो स्मार्ट भी हो. लेकिन अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए इस मुल्क में पैदा होना जरूरी है.
ट्रंप का ये बयान डेमोक्रेट्स की उन आलोचनाओं के बाद आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि नई सरकार में मस्क की भूमिका ट्रंप से भी बड़ी होगी. इस पर ट्रंप ने कहा कि ये डेमोक्रेट्स की चाल है. वे दरअसल ये संदेश देना चाहते हैं कि मस्क ही नई सरकार में सर्वेसर्वा होंगे. लेकिन वह (मस्क) राष्ट्रपति नहीं बनने जा रहे. मैं सेफ हूं.
वहीं, मस्क ने स्पष्ट किया है कि शुरुआत से ही उनका समर्थन ट्रंप को रहा है. ट्रंप के कार्यकाल में वह अमेरिका को फिर से महान बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे.
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए मस्क फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. 2024 राष्ट्रपति चुनाव में वह ट्रंप के सबसे बड़े समर्थक थे. उन्होंने सार्वजनिक स्तर पर खुलकर ट्रंप का समर्थन और प्रचार किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



