
असम के कामरूप में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता
AajTak
असम के कामरूप में सोमवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रही है. बीते कुछ सालों में भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी है. देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बेहद कम अंतराल में भूकंप महसूस किए जा रहे हैं. बीते महीने ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे.
असम के कामरूप में एक बार फिर धरती डोल गई है. यहां कामरूप में शाम चार बजकर 52 मिनट के आसपास भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए. नेशलन सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.7 रही है. पिछले दो-तीन सालों में भूकंप आने का सिलसिला लगातार चल रहा है. एक के बाद एक अलग-अलग स्थानों पर मध्यम स्तर तक भूकंप रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
बिहार, अंडमान, उत्तर प्रदेश में भी आए भूकंप
अभी पांच दिन पहले बिहार के अररिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके अररिया में सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए थे. इससे पहले 10 अप्रैल को अंडमान और निकोबार में देर रात धरती हिली थी. जानकारी के मुताबिक, निकोबार द्वीप कैंपबेल बे से 220 किमी उत्तर में रात 2 बजकर 26 मिनट बजे भूकंप आया. NCS के मुताबिक, भूकंप की गहराई 32 किमी थी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 3 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 33 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई में बताया गया था.
दो महीने में आए भूकंप
क्यों आता है भूकंप?
धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं. रगड़ती हैं. एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं. रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 तक होती है. भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपीसेंटर से नापा जाता है. यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है. 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है. 9 यानी सबसे ज्यादा. बेहद भयावह और तबाही वाली लहर. ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं. अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










