
अशोक गहलोत के लिए राहुल गांधी मददगार साबित हुए या मुसीबत खड़ी की?
AajTak
राहुल गांधी के राजस्थान पहुंचने से पहले अशोक गहलोत से उनकी नाराजगी की चर्चा जोरों पर थी, अब बात खत्म मान ली जानी चाहिये. लेकिन नया बवाल ये है कि राजस्थान पहुंचते ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'पनौती' बता डाला, फिर जेबकतरा बताने लगे - नफा नुकसान तो अशोक गहलोत के खाते में ही दर्ज होना है.
अशोक गहलोत से एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के देर से राजस्थान पहुंचने को लेकर जब पूछा गया तो उनका जवाब था, "मेरे पे विश्वास था उनको." भले ही अशोक गहलोत का ये राजनीतिक बयान हो, लेकिन ये विश्वास ही था जिसकी बदौलत अशोक गहलोत दिल्ली के 10, जनपथ में अपनी बातें मनवाते रहे. ये विश्वास ही था जिसके बूते अशोक गहलोत, सचिन पायलट को निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा भोंकने वाला बता कर हाशिये पर भेज दिये थे.
लेकिन अब नहीं लगता कि वो विश्वास है. वो विश्वास कब का 'है' से 'था' हो चुका है. जब तक जांचने परखने की जरूरत नहीं पड़ी, सब चलता रहा. जैसे ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी को यकीन हो गया, अशोक गहलोत सिर्फ मनमानी कर रहे हैं, उस 'विश्वास' को 'अविश्वास' में तब्दील होते देर न लगी. ऐसे कई मौके आये जब अशोक गहलोत को गांधी परिवार की तरफ से आजमाया गया, लेकिन वो फेल हुए. राजस्थान के प्रभारी रहे अजय माकन का काफी दिनों तक फोन न उठाकर और एक बार ऑब्जर्वर बना कर भेजे गये मल्लिकार्जुन खड़गे को उलटे पांव भेज देने के बाद अशोक गहलोत ने वो विश्वास, जो लंबे समय के साथ से बना था, खो दिया.
अशोक गहलोत अब जिस 'विश्वास' की बात कर रहे हैं, वो दरअसल गांधी परिवार की मजबूरी है - लेकिन किसी की भी मजबूरी का फायदा ज्यादा दिन नहीं उठाया जा सकता. ये बात खुद अशोक गहलोत भी समझते हैं, और राहुल गांधी हों या सोनिया गांधी, मालूम सभी को है.
और राजस्थान चुनाव के कैंपेन में राहुल गांधी ने जो रवैया अपना रखा है, कई सवाल खड़े करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वो 'पनौती' से लेकर 'जेबकतरा' तक कह डाला है, और ऐसा भी नहीं है कि राहुल गांधी को मोदी पर निजी हमलों का रिजल्ट नहीं मालूम है. 2019 में 'चौकीदार चोर है' बैकफायर कर चुका है, जिसे वो ताउम्र नहीं भूल सकते. बिलकुल वैसे ही 2007 में सोनिया गांधी ने मोदी के लिए 'मौत का सौदागर' शब्द का इस्तेमाल किया था, लेकिन उसके बाद तो जैसे कुछ ऐसा वैसा बोलने को लेकर कसम ही खा ली.
अभी सवाल ये है कि मोदी को 'पनौती' और 'जेबकतरा' बोल कर राहुल गांधी उनके खिलाफ सिर्फ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं या अशोक गहलोत को सबक सिखाने का फैसला कर चुके हैं? राहुल गांधी के मन में जो भी चल रहा हो, अगर मोदी पर निजी हमलों से नाराज लोग कांग्रेस को सबक सिखाने पर उतारू हो जायें, फिर तो अशोक गहलोत का खेल हो जाएगा.
'पनौती' से लेकर 'जेबकतरा' तक

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



