
अवैध संबंध, पति का कत्ल और ट्रॉली बैग में लाश... बारकोड ने खोला कातिल बीवी का राज, दहला देगी साजिश
AajTak
ये कत्ल की ऐसी वारदात है, जिसकी साजिश बिल्कुल मेरठ वाली मुस्कान की साजिश से मेल खाती है. चलिए इस वारदात की पूरी कहानी आपको बताते हैं कि कैसे एक बारकोड के सहारे पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व कर लिया.
Deoria Naushad Murder Case Disclosure: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जिसकी कहानी का आगाज़ एक खेत से होता है. उस खेत में एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में पड़ा था. लोगों की नजर उस ट्रॉली बैग पर पड़ी तो पास जाकर देखा. ट्रॉली बैग खुलते ही लोगों के होश उड़ गए. क्योंकि उसमें एक शख्स की लाश मिली. हालांकि लाश के साथ कोई मोबाइल फोन या आई कार्ड जैसी कोई चीज नहीं थी. जिससे मरने वाले की शिनाख्त हो सके. लेकिन उस ट्रॉली बैग में एक ऐसा बारकोड लगा हुआ था, जैसा आम तौर पर एयर ट्रैवल के दौरान मुसाफिरों के लगेज पर लगाया जाता है. और बस यही वो सुराग था, जिसने कत्ल की इस वारदात का खुलासा कर दिया.
ब्लाइंड मर्डर केस दरअसल, ये कत्ल की एक ऐसी वारदात है, जिसकी साजिश बिल्कुल मेरठ वाली मुस्कान की साजिश से मेल खाती है. चलिए इस वारदात की पूरी कहानी आपको बताते हैं कि कैसे एक बारकोड के सहारे पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व कर लिया. पूरी कहानी बताने से पहले आपको कुछ मामले सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं-
केस नंबर 1 - मेरठ में मुस्कान और उसके प्रेमी के हाथों पति सौरभ का कत्ल केस नंबर 2 - यूपी के ओरैया में शादी के 10 दिनों के अंदर पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों पति दिलीप का कत्ल केस नंबर 3 - भिवानी में रवीना और उसके प्रेमी के हाथों पति प्रवीण का कत्ल केस नंबर 4 - मेरठ में ही रविता और उसके प्रेमी के हाथों पति अमित का क़त्ल
कत्ल का एक जैसा पैटर्न तारीख बदल रही है, जगह बदल रही है. लेकिन केस का पैटर्न नहीं बदल रहा. एक मामला ठंडा पड़ता नहीं कि दूसरा सामने आ जाता है. ऐसा मामला जिसमें बीवियां अपने-अपने आशिकों के साथ मिलकर पतियों को ठिकाने लगाए दे रही हैं. और अब इसी कड़ी में नया मामला सामने आया है, यूपी के देवरिया से, जहां एक बीवी ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर ना सिर्फ अपने पति की हत्या कर दी, बल्कि उसकी लाश को उसी ट्रॉली बैग में ठूंस कर अपने घर से करीब 60 किलोमीटर दूर फेंक आई, जिस ट्रॉली बैग में पति चंद रोज पहले विदेश से पूरे परिवार के लिए जरूरत के सामान लेकर आया था.
पतियों के हिस्से आती मौत देवरिया के इस मामले का खुलासा भी शायद इतनी जल्दी नहीं होता, क्योंकि कातिलों ने लाश ठिकाने लगाने के लिए काफी दूर का रास्ता लिया था, लेकिन उनकी एक गलती से बेहद उलझा हुआ ये मामला पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया. लेकिन इसी के साथ एक बार फिर वही कहानी सामने आई, जिन कहानियों ने इन दिनों लोगों को दहला रखा है यानि पति, पत्नी और वो. इन कहानियों में मौत और मात दोनों पतियों के हिस्से आ रही है.
20 अप्रैल 2025, देवरिया जिला अब आइए सबसे नए यानि देवरिया के इस मामले को बिल्कुल सिलसिलेवार तरीके से शुरू से समझते हैं. देवरिया के तरकुलवा थाना इलाके के एक गांव पकड़ी पटखौली में गेहूं कटवाने के लिए एक किसान अपने खेत में पहुंचा. तभी उसकी नजर बगल वाले खेत में पड़े एक लावारिस ट्रॉली बैग पर पड़ी. उस ट्रॉली बैग के इर्द गिर्द कुछ कपड़ा यानी चादर जैसी चीज भी लिपटी हुई थी. बैग देख कर लग रहा था मानों बैग में किसी चीज को ठूंस कर भरने की कोशिश की गई और पूरी तरह पैक न कर पाने की सूरत में उसे चादर से ढंक दिया गया हो.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










