
अल्बानियाई PM ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, मैक्रों और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने लगाया ठहाका- VIDEO
AajTak
अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव के साथ बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप के अल्बानिया-अजरबैजान युद्धविराम के गलत दावे पर चुटकी ली. इसका वीडियो वायरल है, जिसमें रामा की बातें सुनकर फ्रेंच राष्ट्रपति समेत दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष को ठहाके मारकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक गलती को लेकर उनका मजाक उड़ाया और उनकी बातें सुनकर वैश्चिक नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ बातचीत के दौरान एडी रामा अमेरिकी राष्ट्रपति की वर्ल्ड मैप और जियोग्राफी को लेकर उनकी समझ पर जोक मारते हुए कैमरे में कैद हो गए.
डोनाल्ड ट्रंप अतीत में कई पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच अंतर करने में विफल रहे हैं. ईपीसी की बैठक के दौरान अल्बानियाई प्रधानमंत्री की फ्रेंच और अजरबैजान के राष्ट्रपतियों के साथ बातचीत को किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और कुछ ही देर में यह वीडियो शिखर सम्मेलन में उपस्थित लोगों के बीच सर्कुलेट हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने क्यों ली ट्रंप की चुटकी?
वीडियो में एडी रामा मुस्कुराते हुए मैक्रों से कहते हैं, 'आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी.' उनकी इस टिप्पणी पर मैक्रों और अलीयेव हंस पड़ते हैं, जिससे पता चलता है कि तीनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हंसी-मजाक चल रहा है. दरअसल, मैक्रों के साथ रामा की इस बातचीत का सीधा संबंध ट्रंप के गलत बयानों से था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय हलकों में चर्चा का विषय रहा है.
विश्व मानचित्र को लेकर बार-बार उलझत जाते हैं ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार अजरबैजान और अल्बानिया के बीच युद्धविराम कराने का क्रेडिट लिया है, जबकि अजरबैजान का अल्बानिया के साथ युद्ध हुआ ही नहीं. वास्तविक संघर्ष आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहा था. सितंबर 2024 में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने क्रेडिट लेते हुए कहा था कि उन्होंने एक और युद्ध को समाप्त करा दिया है, और गलती से आर्मेनिया की बजाय अल्बानिया का नाम ले लिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










