
अर्जुन रामपाल को पार्टनर गैब्रिएला ने किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम जैसा कोई नहीं
AajTak
अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को 49 साल के पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही इंस्टाग्राम पर विश करते हुए कई फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की है.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को 49 साल के पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही इंस्टाग्राम पर विश करते हुए कई फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की है. एक फोटो में कपल पार्क में बैठा नजर आ रहा है और एक-दूसरे को देख रहा है. फोटो को पोस्ट करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी, अर्जुन रामपाल."

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












