
अर्जुन बिजलानी के घर गणपति आरती, खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स हुए शामिल
AajTak
अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर गणेश आरती का वीडियो शेयर किया है. जिसे साझा करते हुए अर्जुन बिजलानी ने बताया कि उस वक्त उनके घर में सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव वाइब्स थी. गणेश आरती के वीडियो में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य-दिशा परमार, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल नजर आ रहे हैं.
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ रहे हैं. शो में अर्जुन की अपने को-कंटेस्टेंट्स संग अच्छी पटती है. तभी तो अर्जुन अक्सर उनके साथ गेट-टुगेदर करते नजर आते हैं. अर्जुन बिजलानी के घर गणपति विराजे हैं. एक्टर ने गणेश चतुर्थी के मौके पर खतरों के खिलाड़ी के अपने दोस्तों को इनवाइट किया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












