
अरुणाचल में दो कश्मीरी युवक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाक हैंडलर्स से लिंक का खुलासा
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन दोनों पर सेना की तैनाती, सैन्य ठिकानों की जानकारी पाक हैंडलर्स को भेजने का इल्जाम है. साथ ही उन दोनों को विस्फोटक लगाने के निर्देश मिलने की बात भी सामने आई है.
Arunachal Espionage Case: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को जासूसी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी मिलने के बाद अंजाम दी गई. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों युवक लंबे समय से इलाके में रह रहे थे. यही कारण है कि पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की. यह गिरफ्तारियां एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही हैं.
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से जुड़े हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान नज़ीर अहमद मलिक और साबिर अहमद मीर के रूप में हुई है. दोनों जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस का दावा है कि दोनों युवक इटानगर में छोटे व्यवसाय करते थे, जिससे उनकी गतिविधियों पर किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन संपर्क और गतिविधियों की गहराई से जांच करने पर कई संदिग्ध तत्व सामने आए हैं. इससे साफ हो गया कि उनकी मौजूदगी किसी बड़ी योजना का हिस्सा थी.
किराये के मकान से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, नज़ीर अहमद मलिक को 22 नवंबर को गंगा गांव में मौजूद एक किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया. यह इलाका चिम्पू थाना क्षेत्र में आता है. खुफिया इनपुट में बताया गया था कि वह पहचान छिपाकर वहां रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जिसमें कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं. उसके मोबाइल में मिले चैट, लोकेशन और फाइल्स ने उसकी जासूसी गतिविधियों की पुष्टि कर दी.
PAK हैंडलर्स को भेजी सैन्य जानकारी पूछताछ में नज़ीर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने स्वीकार किया कि वह भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती से जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था. इसके अलावा उसने सैन्य ठिकानों, इंस्टॉलेशंस और मूवमेंट की डिटेल भी साझा की. पुलिस का दावा है कि नज़ीर को विदेशी हैंडलर्स की ओर से विस्फोटक लगाने और सुरक्षा प्रतिष्ठानों में आगजनी की योजना तैयार करने के निर्देश भी मिले थे. यह तथ्य जांच एजेंसियों के लिए बेहद गंभीर माना जा रहा है.
“अल-अक्सा” नाम से टेलीग्राम चैनल नज़ीर के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में एक अहम सुराग हाथ लगा है. उसके फोन में “Al AQSA” नाम के टेलीग्राम चैनल का डाटा और चैट मिला है. पुलिस इसे सुरक्षा संबंधी संवेदनशील जानकारी भेजने का माध्यम मान रही है. यह चैनल किसके नियंत्रण में है और यह नेटवर्क किस स्तर तक फैला है, इसकी जांच जारी है. तकनीकी टीम इस चैनल के जरिए जुड़े विदेशी संपर्कों को ट्रेस कर रही है.
ऐसे हुई दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नज़ीर से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने इटानगर के अबोटानी कॉलोनी से साबिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि साबिर को पाकिस्तान से आए निर्देशों के तहत अवैध रूप से पाक नागरिकों को भारत में दाखिल कराने का काम सौंपा गया था. इसके अलावा उससे हथियारों की सप्लाई और कूरियर की भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही थी. इस गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक और बड़ा खतरा उजागर हो गया है.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









