
'अरशद नदीम भी हमारा लड़का...', नीरज चोपड़ा की मां के रिएक्शन ने जीत लिया सबका दिल, Video
AajTak
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की मां का पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अरशद नदीम भी हमारा ही बेटा है. गोल्ड जीतने वाला अरशद बहुत मेहनत करता है.
पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता है. अरशद ने गोल्ड जीतकर पाकिस्तान का 32 साल का सूखा खत्म किया है. बता दें कि तीन दशक बाद पाकिस्तान ने ओलंपिक में कोई मेडल जीता है.
अरशद नदीम की इस जीत पर नीरज चोपड़ा की मां ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उनके इस कमेंट ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. नीरज की मां सरोज देवी ने जो कहा है, उसकी चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है. पाकिस्तानी के सोशल मीडिया में भी उनके बयान की जमकर तारीफ हो रही है. नीरज की मां सरोज देवी ने कहा,'हम तो बहुत खुश हैं. हमें तो सिल्वर भी गोल्ड के जैसा ही लग रहा है. जिस लड़के को गोल्ड मेडल मिला है, वह भी हमारा ही लड़का है. बहुत मेहनत करता है.'
तीसरे नंबर पर रहे पीटर्स
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में दूसरे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर जैवलिन फेंका. वहीं, तीसरे नंबर पर रहे ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर भाला फेंका. इस बीच पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का फेंका था, जो ओलंपिक रिकॉर्ड बन गया है. इसके साथ ही अरशद ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन (Andreas THORKILDSEN) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. एंड्रियास ने यह रिकॉर्ड 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर दूर भाला फेंककर बनाया था.
टोक्यो में जीता था गोल्ड
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. वह 7 अगस्त 2021 का दिन था. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए 87.58 मीटर का थ्रो किया था. मगर अब पेरिस ओलंपिक में 8 अगस्त के दिन नीरज गोल्डन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए. नीरज एक थ्रो को छोड़कर बाकी में टच में नहीं दिखे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






