
अरविंद केजरीवाल को जमानत पर रिहाई, 'दिल्ली सीएम' अब भी कैद में | Opinion
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है. आम आदमी पार्टी के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है. पर जिस तरह अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के सीएम से संबंधित कार्यों को करने से रोका गया है, यह चिंताजनक है. विशेषकर अरविंद केजरीवाल की छवि के लिए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. करीब 156 दिनों के बाद अब वो जेल से बाहर आ सकेंगे. शराब घोटाले में उन्हें सीबीआई के केस में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. जबकि ईडी के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी.आम आदमी पार्टी नेता और केजरीवाल मंत्रिमंडल में पूर्व डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया ने उनकी रिहाई को सत्य की जीत बताया है.पर जब सीएम को न साइन करने का अधिकार मिला और न ही अपने ऑफिस जाने का तो जाहिर है कि सवाल तो उठेंगे ही कि किस बात के हैं सीएम ?आम आदमी पार्टी के लिए यह भी बहुत शर्मिंदगी की बात है कि केजरीवाल की रिहाई के लिए 10 लाख का मुचलका भरना पड़ा है. मतलब अभी भी साफ है कि कोर्ट को अभी भी कुछ संदेह है. पर कुछ भी केजरीवाल की रिहाई पार्टी के लिए अब बहुत जरूरी हो गई थी.
1-आप परिवार के मुखिया का बाहर आना सबसे बड़ी बात आम आदमी परिवार के सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अब उनके परिवार का मुखिया रिहा हुआ है. कहा जाता है कि बिना मुखिया का घर अराजकता का अड्डा बन जाता है. इसका असर पार्टी में साफ देखा गया. केजरीवाल के जेल जाने के चलते पार्टी के कई सितारे अपनी मनमर्जी चलाने लगे. कई ने पार्टी छोड़ना बेहतर समझा तो कुछ लोग दिग्भ्रमित भी हुए पर संभल गए. सांसद राघव चड्ढा भी इसी श्रेणी के एक नेता हैं. फिलहाल अब वो पहले जैसे मुखर तो नहीं हैं पर पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं. केजरीवाल के अंदर बाहर होने का ही प्रभाव रहा कि उनकी बेहद करीबी सांसद स्वाति मालिवाल के साथ मारपीट तक की नौबत आई. सबसे करीबी बिभव कुमार को जेल जाना पड़ा. अगर केजरीवाल को दुबारा जेल जाने की बात नहीं रहती तो आप परिवार में ये झगड़े की नौबत नहीं आती. पर अब परिवार का मुखिया बाहर आ गया है जिसके वापस जाने की तिथी नहीं तय है. जाहिर है कि ऐसे छोटे मोटे मामले तो अब नहीं उभरने चाहिए. 2- एक रणनीतिकार के तौर पर पार्टी की सख्त जरूरत थी केजरीवाल की रिहाई
दिल्ली लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण यही था कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव रणनीति बनाने के लिए समय नहीं मिल सका. इसका नुकसान साफ देखा गया. दरअसल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वोटर्स और केजरीवाल के जेल जाने से उपजी सहानुभूति को वोट में बदलने के लिए कुशल रणनीतिक योजना की जरूरत थी. जो केजरीवाल की अनुपस्थिति के चलते काम नहीं कर सकी. केजरीवाल को प्रचार का मौका जरूर मिला. पर चुनाव जीतने के लिए उतना समय काफी नहीं होता. केजरीवाल के बाहर आने से हरियाणा विधानसभा चुनाव और आगे दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने में पार्टी को मदद मिलेगी.
3-एक चुनाव प्रचारक के रूप में केजरीवाल का आना बहुत महत्वपूर्ण
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बस दो हफ्ते रह गए हैं. आम आदमी पार्टी ने यहां सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं. केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार हरियाणा में रैलियां करके आम आदमी पार्टी की अलख जगाएं हुए थीं. अब केजरीवाल अपने धुंआधार प्रचार से अपने उम्मीदवारों में उम्मीद जगा सकेंगे. पार्टी का वोट प्रतिशत लोकसभा चुनावों में करीब साढ़े तीन प्रतिशत तक पहुंच चुका था. अब जेल से रिहाई के बाद जाहिर है उनकी बात का असर बीजेपी विरोधी वोटों पर काफी असर डालेगा. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि केजरीवाल के कैंपेन का असर कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित होने वाला है. कांग्रेस के स्थानीय नेता जो आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने में पार्टी की भलाई समझ रहे थे उनके माथे पर भी जरूर शिकन आ गए होंगे.
4 - पर दिल्ली सीएम के रूप में उनके हाथ बंधे रहना चिंताजनक

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



