
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ स्वाति मालीवाल का पोल-खोल अभियान कितना कहर बरपाएगा? | opinion
AajTak
दिल्ली में एक तरफ अरविंद केजरीवाल दस साल की अपनी सरकार की उपलब्धियों का घूम घूम कर बखान कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल उनके खिलाफ पोल-खोल अभियान चला रही हैं - लेकिन, क्या अरविंद केजरीवाल को स्वाति मालीवाल की मुहिम की कोई परवाह है भी?
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर दिल्ली में अग्नि परीक्षा देने चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं. दिल्ली पदयात्रा के दौरान वो आम आदमी पार्टी की सरकार के दस साल के कामकाज को उपलब्धियों के तौर पर पेश कर रहे हैं - ऐन उसी वक्त आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली में पोल खोल कैंपेन चला रही हैं.
हाल ही में स्वाति मालीवाल ने सोशल साइट एक्स पर एक पुरानी तस्वीर शेयर किया था, जिसमें वो अरविंद केजरीवाल की बगल में खड़ी है, और मनीष सिसोदिया पीछे की लाइन में नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा था, 2007 की तस्वीर है, कॉलेज खत्म कर नौकरी त्यागी... अपना सारा कॅरियर समाज सेवा को समर्पित किया... उस समय न पार्टी थी, न कोई सरकार... गरीब लोगों के काम करवाते थे, बहुत खुशी मिलती थी... वो वक्त बहुत अच्छा था.
स्वाति मालीवाल का ये कदम क्या मकसद लिये था, सीधे सीधे समझ में नहीं आया. एक बात तो साफ थी कि पहले वो और अरविंद केजरीवाल भी एक जैसे ही थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के नेता बदल गये हैं - लेकिन, ये नहीं समझ में आया कि तस्वीर शेयर कर स्वाति मालीवाल क्या कहना चाहती हैं, और अगर कुछ कहना चाहती हैं तो किससे? अरविंद केजरीवाल से या दिल्ली के लोगों से?
एकबारगी तो ऐसा भी महसूस हुआ कि स्वाति मालीवाल पुरानी बातों की याद दिलाकर समझौते के रास्ते खोलने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन, कुछ भी नहीं हुआ. न तो स्वाति मालीवाल की तरफ से दोबारा उस बारे में कुछ कहा गया, न ही अरविंद केजरीवाल की तरफ से लगता है कोई रिस्पॉन्स. वरना, स्वाति मालीवाल के नये सिरे से पोल-खोल अभियान चलाने की नौबत तो नहीं ही आती.
अरविंद केजरीवाल मानें या न मानें लेकिन स्वाति मालीवाल केस दिल्ली में उनके हिस्से की एक कमजोर कड़ी तो है ही - और लोकसभा चुनाव में इसकी एक झलक भी देखी जा चुकी है.
केजरीवाल के खिलाफ स्वाति की नई मुहिम

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



