
अयोध्या: गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी अभय सिंह सुबह 4 बजे गिरफ्तार, BJP समर्थकों से हुई थी हिंसक झड़प
AajTak
महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने-सामने होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था. दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में शुक्रवार देर रात जमकर भिड़ंत हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे घर से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












