
अयोध्या का होगा कायाकल्प, यहां बनेगी 'ग्रीनफील्ड टाउनशिप', जानें इसकी खासियत
AajTak
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का काया कल्प होने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है. आवास एवं विकास आयुक्त आयुक्त रणवीर प्रसाद ने 'आजतक' को बताया कि नई टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए लगभग 367 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है.
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास को दी गई है. आवास यूपी विकास नई अयोध्या के निर्माण में जुट गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है. लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के दोनों किनारों पर 1407 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी. जहां कृतम झील से लेकर मठ, आश्रम, कॉटेज इंडस्ट्री वेयरहाउस और नामी गिरामी पांच सितारा होटल होंगे.
वहीं, आवास एवं विकास आयुक्त आयुक्त रणवीर प्रसाद ने 'आजतक' को जानकारी देते हुए बताया कि नई टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए लगभग 367 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है. जबकि, ग्रुप हाउसिंग 93 एकड़ में बनने वाली मठों और आश्रमों के लिए 55 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. बाहरी देशों के अतिथि गृहों के लिए 60 एकड़ जमीन आवंटित की गई है.
साथ ही नई टाउनशिप में व्यावसायिक भूखंडों की भी व्यवस्था होगी, जिसमें 128 एकड़ जमीन कुटीर उद्योग और वेयर हाउस के लिए रखी गई है. पहले चरण में मठों और आश्रमों के लिए 28 भूखंड चिह्नित किए गए हैं. टाउनशिप में एक ऊंचा टावर भी बनेगा, जिससे श्रद्धालु राम मंदिर का वहां से दर्शन कर सकेंगे. ये टाउनशिप गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी की तर्ज पर बनेगी, जिसे "गिफ्ट-सिटी" के नाम से जाना जाता है.
हाउसिंग कमिश्नर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों ने अयोध्या में जमीन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क किया है. उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने पहले ही गुजरात को नई अयोध्या टाउनशिप में राज्य अतिथि गृह के लिए 6 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दी है. हाउसिंग बोर्ड को भूमि आवंटन के लिए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के अलावा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं.
आवास कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने आगे बताते हुए कहा कि भक्तों के लिए राम मंदिर खुलने के बाद अयोध्या में कई गुना भीड़ बढ़ जाएगी. ऐसे में भीड़भाड़ को कम और नियंत्रण में करने के लिए इस नए टाउनशिप परियोजना की परिकल्पना की गई है. इतना ही नहीं नई अयोध्या टाउनशिप को आध्यात्मिक रूप देने के लिए एक कृत्रिम झील भी होगी, जिसमें सरयू नदी का जल होगा और इस कृत्रिम झील की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर से ज्यादा होगी. यह ब्लू और ग्रीन कॉरिडोर के नाम से जानी जाएगी. क्योंकि प्रकृति तौर पर पानी और आसमान नीला होगा और वहीं अगल बगल हरे भरे पेड़ों की हरियाली झील की शोभा बढ़ाएगी.
झील के निर्माण और इसे सरयू नदी से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रूड़की की मदद ली जाएगी. झील 430 एकड़ में फैली होगी. वहीं नई अयोध्या टाउनशिप परियोजना को दूसरे चरण में 442 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा. आवास विकास आयुक्त ने आखिरी में बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना की आधारशिला रखने की संभावना है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




