
अयोध्या: कहां तक पहुंचा श्रीराम मंदिर का निर्माण? ट्रस्ट ने शेयर की दो तस्वीरें
AajTak
अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मन्दिर स्थल पर फर्श निर्माण से पहले चबूतरा (प्लिंथ) के निर्माण का काम अब लगभग पूरा हो रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने गुरूवार को निर्माण कार्य से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की है.
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर किस तरह बन रहा है? निर्माण कार्य कहां तक पहुंच गया है? यह जानने की जिज्ञासा आज हर किसी को है. इसके साथ अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ में और क्या-क्या निर्माण होना है? यह सब कुछ आज हम आपको बताएंगे. आप सबसे पहले इन तस्वीरों को देखिए जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की है
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पत्थरों के ब्लॉक से फर्श का निर्माण शुरू हो गया है. इससे पहले गर्भ गृह पर जहां रामलला विराजमान थे, वहां चबूतरे के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. गर्भ गृह पर ऊंचे चबूतरे के निर्माण के साथ ही फर्श का काम शुरू होगा. शेष मंदिर निर्माण स्थल के बड़े भाग पर फर्श के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है.
इस तरह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिसंबर 2023 में दर्शनार्थियों के लिए राम मंदिर खोलने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए अयोध्या ही नहीं बल्कि बंसी पहाड़पुर में भी स्थापित कार्यशाला से तराशे गए पत्थर राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचाए जा रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ में होगा यह सब
श्रीराम जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ भूमि में राम जन्म भूमि मंदिर के अलावा बहुत कुछ होगा. नक्षत्र वाटिका होगी, जिसमें नक्षत्रों के अनुरूप वृक्षारोपण भी होगा. एक म्यूजियम होगा, जिसमें खुदाई के दौरान मिले अवशेषों को रखा जाएगा. इसमें एक पुस्तकालय होगा जहां श्रीराम मंदिर और उसके लिए संघर्ष के अलावा सनातन धर्म से जुड़ी किताबों और साहित्य उपलब्ध होंगे. राम जन्मभूमि में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को इसे दिखाया जाएगा.
श्री रामजन्मभूमि मन्दिर स्थल पर फर्श निर्माण से पूर्व चबूतरा (प्लिंथ) के निर्माण का कार्य अब पूर्णता की ओर है। The plinth work at Shri Ram Janmabhoomi Mandir site is reaching it's final stage. pic.twitter.com/1skLgzMuma
यही नहीं राम जन्मभूमि परिसर में यज्ञशाला और सत्संग स्थल भी होगा. श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए वहीं पर एक रसोई का भी निर्माण होगा, जबकि कॉरीडोर में श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित मूर्तियां होंगी. श्रीराम के अनन्य भक्त और सेवक हनुमानजी और भगवान शंकर का एक मंदिर भी राम मंदिर के साथ बनाया जाएगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




