
अमेरिकी वीजा का Gaza कनेक्शन... राष्ट्रपति ट्रंप ने अब रख दी ये शर्त
AajTak
नए नियमों के तहत आवेदकों के ट्विटर, इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच होगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनकी गतिविधियां या बयान अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं हैं.
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत कहा गया है कि अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जाएगी. लेकिन सवाल है क्यों?
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ट्रंप सरकार अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करेगी, जो एक जनवरी 2007 के बाद गाजा पट्टी गए हों या वहां रहे हों.
यह नियम उन सभी वीजा आवेदकों पर लागू होगा, जो 2007 के बाद या तो गाजा पट्टी गए हों या फिर वहां इस अवधि के दौरान रहे हों. इनमें छात्रों से लेकर पर्यटक और डिप्लोमैट्स से सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं. नए नियमों के तहत आवेदकों के ट्विटर, इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच होगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनकी गतिविधियां या बयान अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं हैं.
बताया जा रहा है कि अगर सोशल मीडिया पर किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक कंटेंट मिलता है तो आवेदकों को एक आंतरिक जांच का सामना करना पड़ेगा, जिसके बाद तय किया जाएगा कि आवेदक को वीजा देना सुरक्षित है या नहीं.
ट्रंप सरकार की यह नई पॉलिसी उनके पहले कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए सख्त वीजा स्क्रीनिंग नियमों का हिस्सा है. यह नया आदेश गाजा को ध्यान में रखकर लिया गया है क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इस क्षेत्र से जुड़े लोग संभावित रूप से सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं.
गाजा पर 2007 से हमास का कब्जा

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







