
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इजरायली प्रधानमंत्री की आलोचना, कहा- गाजा में बड़ी गलती कर रहे हैं नेतन्याहू!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की है. बाइडेन का कहना है कि गाजा में जंग के लिए नेतन्याहू का नजरिया इजरायल की मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है. निर्दोष लोगों की मौत को कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है.
पिछले 6 महीने से गाजा में बम बरसा रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आलोचना की है. एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि जिस तरह से गाजा में आम लोगों की जान जा रही है, वो इजरायल के लिए अच्छा नहीं है.
जो बाइडेन ने कहा कि गाजा में जंग के लिए बेंजामिन नेतन्याहू का नजरिया इजरायल की मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. हमास के खात्मे का भी अधिकार है, लेकिन उन्हें निर्दोष फिलिस्तीनियों की जिंदगी पर भी ध्यान देना चाहिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक रेड लाइन होनी चाहिए. ऐसे ही 30 हजार लोगों की जान नहीं ली जा सकती. गाजा के रफाह में करीब 13 लाख फिलिस्तीनियों ने शरण ली है, इजरायल के लिए इस क्षेत्र पर हमला रेड लाइन है. नेतन्याहू को तत्काल फिलिस्तीनियों पर हमले बंद करना चाहिए.
जोनाथन केपहार्ट को दिए इंटरव्यू में जो बाइडेन ने जहां नेतन्याहू की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो वहीं हमास के खिलाफ कार्रवाई के इजराइल के अधिकार के प्रति समर्थन भी जताया. इसके बावजूद माना जा रहा है कि बाइडेन की ताजा टिप्पणी नेतन्याहू के साथ उनके तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है.
बाइडेन ने गाजा में लोगों के बड़ी संख्या में मारे जाने के सवाल पर कहा कि इजरायल जिसके लिए प्रतिबद्ध है, ये उसके विपरीत है और मुझे लगता है कि ये एक बड़ी गलती है. उन्होंने ये भी कहा कि इजरायल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी खो सकता है.
यह भी पढ़ें: गाजा में एक साथ बरस रही राहत और आफत, रॉकेट की तरह गिर रहे फूड पैकेट, कई फिलिस्तीनियों की मौत

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








