
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, रिपब्लिकन सांसद ने भी किया नॉमिनेट
AajTak
अमेरिकी सांसद बडी कार्टर ने इजरायल और ईरान की जंग रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है. जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद बडी कार्टर ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति को पत्र लिखकर ट्रंप को नॉमिनेट किया है.
ईरान और इजरायल के बीच जंग अब खत्म हो चुकी है. सीजफायर का ऐलान हो चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में 'अहम भूमिका' निभाने के लिए एक अमेरिकी सांसद ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है.
रिपब्लिकन सांसद ने किया नॉमिनेट
इस अमेरिकी सांसद का नाम है बडी कार्टर. उन्होंने इजरायल और ईरान की जंग रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है. जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद बडी कार्टर ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति को पत्र लिखकर ट्रंप को नॉमिनेट किया है.
यह भी पढ़ें: जंग के नतीजे पर ईरान और इजरायल के अपने-अपने दावे... सीजफायर के पीछे ट्रंप या कुछ और कहानी?
'ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका'
पत्र में उन्होंने लिखा कि ट्रंप ने 'इजरायल और ईरान के बीच सशस्त्र संघर्ष समाप्त कराने और दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद समर्थक देश (ईरान) को सबसे खतरनाक हथियार (परमाणु हथियार) हासिल करने से रोकने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








