
अमेरिका से लेकर ईरान तक... पहलगाम हमले पर दुनिया भारत के साथ, PM मोदी को मिले समर्थन और संवेदना के संदेश
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और हमले को लेकर गहरी संवेदना जताई है. वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराया है. सभी नेताओं ने आतंकवाद की कठोर शब्दों में निंदा की है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर से समर्थन और संवेदना के संदेश मिल रहे हैं. आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक नेता एकजुट हो गए हैं और हमले की खुलकर निंदा कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और भारत के साथ खड़े होने का वादा किया है.
वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराया है. सभी नेताओं ने आतंकवाद की कठोर शब्दों में निंदा की है और भारत को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.
अमेरिका
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. ट्रंप ने भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. वहीं, वेंस ने भी गहरी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
वेंस ने दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस कठिन समय में भारत के लोगों के साथ खड़ा है. संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंस और राष्ट्रपति ट्रंप को उनके समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए धन्यवाद दिया.
ऑस्ट्रेलिया

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








