
अमेरिका में सरकारी कामकाज पर लगा ताला, 7.5 लाख कर्मचारी प्रभावित, 3 लाख की नौकरी पर लटकी तलवार
AajTak
फंडिंग डील पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की खींचतान से प्रशासन का कामकाज ठप है. हवाई यात्रा, रिसर्च और सैनिकों का वेतन रुका, रोजाना 400 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. राजनीतिक गतिरोध 2026 मिड-टर्म चुनावों पर गहरा असर डाल सकता है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में एक बार फिर अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन हो गया है. फंड्स की मांग वाले प्रस्ताव के फेल होने के बाद बुधवार को सरकार का बड़ा हिस्सा बंद हो गया है. ट्रंप प्रशासन और कांग्रेस के डेमोक्रेट्स फंडिंग डील पर सहमत नहीं हो सके. यह 1981 के बाद से 15वां सरकारी शटडाउन है, जिसने करीब 7.5 लाख संघीय कर्मचारियों को प्रभावित किया है.
इस शटडाउन के चलते शुक्रवार को जारी होने वाली अहम रोजगार रिपोर्ट टल गई है. हवाई यात्रा धीमी हो रही है, वैज्ञानिक रिसर्च रुकी है, सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा और संघीय कर्मचारियों को फर्लो पर भेजा जा रहा है. प्रत्येक दिन का आर्थिक बोझ 400 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: पार्कों में कचरा, लाखों कर्मचारियों की जबरन छुट्टी...जब 34 दिन के लिए अमेरिका में था शटडाउन!
राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यह गतिरोध संघीय नौकरियों में और कटौती का रास्ता साफ कर सकता है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, दिसंबर तक 3 लाख कर्मचारियों को बाहर करने की योजना पहले से ही चल रही है.
उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने हवाई सुरक्षा पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और TSA कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी और सुरक्षा जोखिम बढ़ सकते हैं.
डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच राजनीतिक गतिरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








