
अमेरिका में थम नहीं रहा गन कल्चर का आतंक, नाइट क्लब के बाहर 3 की गोली मारकर हत्या, 16 घायल
AajTak
अमेरिका में गन कल्चर का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और हर साल सैकड़ों लोग इस हिंसा में मारे जा रहे हैं. अब शिकागो नाइटक्लब के बाहर हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं.
अमेरिका के शिकागो में एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि गाड़ी से आए हमलावरों ने कई लोगों को गोली मारी.
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना आर्टिस लाउंज नाइट क्लब के बाहर उस समय हुई जब लोग रैपर मेलो बक्स की एल्बम रिलीज पार्टी के बाद बाहर निकल रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति चलती कार से वीडियो बना रहा है, जबकि दूर से गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं.
नवंबर 2022 में शिकागो के इसी हाई-एंड डाइनिंग और नाइटलाइफ डेस्टिनेशन वाली जगह पर गोलीबारी देखने को मिली थी. तब, नाइट क्लब को हश लाउंज के नाम से जाना जाता था. गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे.
अमेरिका में थम नहीं रहा गन कल्चर
अमेरिका में बंदूक हिंसा की घटनाएं बेहद आम हैं. सख्त कार्रवाई के बावजूद, अमेरिका में बंदूक हिंसा की घटनाएं जारी हैं. आंकड़ों के अनुसार, 2023 में इस तरह की घटनाओं में 105 लोग मारे गए.
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में अमेरिका में बंदूक से संबंधित चोटों के कारण लगभग 47,000 लोग मारे गए थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








