
अमेरिका में खालिस्तानियों ने फिर हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे
AajTak
खालिस्तानियों ने अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है. वारदात कैलिफोर्निया के नेवार्क में हुई है. घटना की तस्वीरें अमेरिका के हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कैलिफोर्निया के नेवार्क में खालिस्तानियों ने स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था को निशाना बनाया है.
अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है. इस बार खालिस्तानियों ने घटना को कैलिफोर्निया के नेवार्क में अंजाम दिया है. इस घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए अमेरिका के हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि खालिस्तानियों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था को निशाना बनाया है.
संस्था ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे हैं. इस बात की जानकारी नेवार्क पुलिस के साथ-साथ सिविल राइट्स अफसरों को दे दी गई है. मामले की जांच की जाएगी. हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन का कहना है कि वह इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि इस घटना की जांच पुलिस इसे हेट क्राइम मानकर करे.
कनाडा में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बता दें कि इस तरह की घटनाएं अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में भी कई बार हो चुकी हैं. हाल ही में कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों ने आधी रात को सरे (Surrey) शहर में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए थे.
सीसीटीवी में कैद हो गई थी घटना
आरोपियों की यह हरकत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी, जिसमें नजर आया था कि दो लोग मंदिर में आए. दोनों ने मुंह छिपा रखा था. नीली पगड़ी पहने शख्स ने मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी जनमत संग्रह के पोस्टर लगाए थे. इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











