
अमेरिका: प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी 67 लोगों की मौत, टक्कर के बाद हो गए थे विमान के तीन टुकड़े
AajTak
वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ का कहना है कि विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा है. वाशिंगटन डी सी फायर एंड EMS के चीफ जॉन डोनली ने कहा कि हम लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अब एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल रहे हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि हादसे में कोई जिंदा बचा है. ट्रांसपोटेशन सेक्रेटरी ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का विमान पोर्टेमाक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला.
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट कर एक नदी में गिर गए. अब इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वॉशिंगटन के फायर चीफ ने बताया कि इस हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है.
वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ का कहना है कि विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा है. वाशिंगटन डी सी फायर एंड EMS के चीफ जॉन डोनली ने कहा कि हम लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अब एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल रहे हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि हादसे में कोई जिंदा बचा है.
टक्कर के बाद हुए प्लेन के 3 टुकड़े
एपी के रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसपोटेशन सेक्रेटरी ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का विमान पोर्टेमाक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला.
प्लेन में सवार थे 64 यात्री
अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी ईगल फ़्लाइट 5342 जो रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई और वे सर्च और रेस्क्यू टीमों को रिकवरी ऑपरेशन के काम में लगा रहे हैं. इससे पहले रेस्क्यू टीम ने नदी से 19 शवों को बाहर निकाला.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











