
'अमेरिका को नहीं होगा फायदा, लेकिन दुनिया के लिए चिंता की बात', ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर बोले रघुराम राजन
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी की चेतावनियों पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इसे ग्लोबल इकोनॉमिक स्टेबिलिटी के लिए खतरा बताया है और कहा है कि यह अमेरिका के लिए भी फायदेमंद नहीं है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी की धमकियों पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने टैरिफ बढ़ोतरी की योजनाओं को "अनिश्चितता का एक बड़ा सोर्स" बताया, जो ग्लोबल इकोनॉमिक स्टेबिलिटी को बाधित कर सकता है.
दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2025 के दौरान इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल से बातचीत में रघुराम राजन ने कहा, "मुझे लगता है कि ट्रंप की टैरिफ बढ़ोतरी की धमकियां अनिश्चितता का एक बड़ा सोर्स हैं और बाकी दुनिया के लिए बाधाएं डालने का एक बड़ा सोर्स हैं. अमेरिका के लिए, मुझे नहीं लगता कि वे उतने फायदेमंद होंगे जितना (ट्रंप) प्रशासन मानता है. आंशिक रूप से इसलिए क्योंकि सामान अमेरिका के बाहर एक वजह से बनाए जाते हैं - उन्हें बाहर बनाना सस्ता है."
यह भी पढ़ें: नए राष्ट्रपति ट्रंप के किन फैसलों से अमेरिका बनेगा 'ग्रेट'? वॉशिंगटन DC से देखें खास कवरेज
टैरिफ नीति से अमेरिका को नहीं होता है फायदा
पूर्व RBI गवर्नर ने जोर देकर कहा, "आमतौर पर टैरिफ लगाकर उन्हें अमेरिका में वापस लाने की कोशिश काम नहीं करती है." अमेरिका पर टैरिफ बढ़ोतरी के प्रभाव को समझाते हुए, रघुराम राजन ने चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का हवाला दिया और बताया कि कैसे वे मैन्यूफैक्चरिंग कॉस्ट को कम करने के लिए वियतनाम जैसे छोटे देशों से सामान आयात करते हैं.
रघुराम राजन ने कहा, "टैरिफ लगाकर उन वस्तुओं को अमेरिका में वापस लाने की कोशिश आमतौर पर उस तरह से काम नहीं करती जैसा कि इरादा था. अगर संभव हो, तो उत्पादन को बस दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा. उदाहरण के लिए, चीन में जो बनाया जा रहा था, उसे अब वियतनाम में स्थानांतरित कर दिया गया है."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












