
अमेरिका के साथ भारत के युद्ध अभ्यास का चीन ने किया विरोध, इंडिया ने दिया ये जवाब
AajTak
चीन ने उत्तराखंड में होने वाले भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित युद्ध अभ्यास का विरोध किया है. चीन के एक वरिष्ठ कर्नल ने कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में तीसरे देश की दखलंदाजी स्वीकार नहीं है.
अमेरिका के साथ भारत के प्रस्तावित युद्ध अभ्यास का चीन ने जोरदार विरोध किया है. चीन ने कहा है कि वह बॉर्डर से जुड़े विवाद में तीसरे पक्ष के दखल देने के सख्त खिलाफ है. भारत अमेरिका के साथ अक्टूबर में उत्तराखंड के औली में एक मेगा युद्ध अभ्यास करने वाला है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि भारत उस द्विपक्षीय समझौते का पालन करेगा जिसमें दोनों देश इस बात पर सहमत हुए है कि वे वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास युद्ध अभ्यास नहीं करेंगे. हैरानी की बात यह है कि चीन पूर्वी लद्दाख में इसी समझौते का उल्लंघन कर रहा है. जिससे लंबे समय तक दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति रही.
चीन के मिलिट्री ऑफ नेशनल डिफेंस के सीनियर कर्नल तान केफेई ने अक्टूबर में भारत और अमेरिका के विशेष सैन्य बलों द्वारा हिमालय के दक्षिणी इलाकों में युद्ध अभ्यास की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीनियर कर्नल तान केफेई ने कहा, "चीन और भारत के बीच सीमा विवाद में हम किसी भी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी का पुरजोर विरोध करते हैं."
कर्नल तान ने कहा कि चीन हमेशा से इस बात पर जोर देता रहा है कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग, खासकर युद्ध अभ्यास और ट्रेनिंग से जुड़ी गतिविधियां किसी तीसरे देश को टारगेट करके नहीं होनी चाहिए. बजाय इसके इसका उद्देश्य क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन और इंडिया का सीमा विवाद दो देशों के बीच का है और दोनों ही देशों ने सभी स्तरों पर प्रभावी बातचीत की है और संवाद के जरिए समस्या का हल निकालने पर सहमत हुए हैं.
चीन का कहना है कि भारत और चीन की सरकारों के बीच 1993 और 1996 में हुए समझौतों के आलोक में कोई भी पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा के आस-पास सैन्य समझौता नहीं कर सकता है. कर्नल तान ने कहा, "उम्मीद है कि भारतीय पक्ष दोनों देशों के नेताओं और संबंधित समझौतों के बीच बने महत्वपूर्ण सहमति का सख्ती से पालन करेगा, और द्विपक्षीय चैनलों के माध्यम से सीमा से जुड़े मुद्दों को हल करने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा, और व्यावहारिक रूप से बॉर्डर क्षेत्र में शांति बनाए रखेगा."
भारत ने इस मुद्दे पर चीन की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन द्वारा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप करना पूरी तरह संदर्भ से बाहर है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "मैं तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से जुड़े चीन के बयान को नहीं समझ पा रहा हूं. भारत-अमेरिका का अभ्यास कुछ पूरी तरह से अलग है और मुझे नहीं पता कि इसे क्या रंग दिया गया है कि इसे किसी को टारगेट में रखकर किया जा रहा है या यह सैन्य अभ्यास किसी मौजूदा समझौते का उल्लंघन कर रहा है."
बता दें कि भारत ने सीमा पर चीन की किसी भी हिमाकत का जोरदार जवाब दिया है और कहा है कि दीर्धकालीन संबंध एकतरफा नहीं हो सकते हैं इसके लिए दोनों देशों का एक दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना जरूरी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



