
अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहने के लिए डोनाल्ड ट्रंप कितने फिट? सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, जानें क्या बोले डॉक्टर
AajTak
यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस द्वारा रविवार को जारी की गई, जिसमें 78 वर्षीय ट्रंप के शारीरिक परीक्षण के परिणाम शामिल हैं. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ट्रंप की उम्र को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे. ट्रंप 14 जून को 79 साल के हो जाएंगे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जो बाइडन 82 साल के थे, जब उनका राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनके स्वास्थ्य के बारे में कई अहम जानकारी दी गई है. दरअसल, राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. इनमें अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करना, वीजा नियमों में सख्ती और टैरिफ जैसे कदम शामिल हैं. इसके चलते सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तमाम पोस्ट किए जाते हैं. कई लोगों ने तो ट्रंप की मानसिक स्थिति तक पर सवाल उठा दिए. वहीं कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्र को लेकर भी पोस्ट करते नजर आते हैं. इस बीच ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की सेहत पूरी तरह से अच्छी है और वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं. यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस द्वारा रविवार को जारी की गई, जिसमें 78 वर्षीय ट्रंप के शारीरिक परीक्षण के परिणाम शामिल हैं.
डोनाल्ड ट्रंप का वजन पिछले कुछ वर्षों में घटा है. रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर नेवी कैप्टन शॉन बारबैला ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप का वजन 20 पाउंड घटकर अब 224 पाउंड (करीब 101 किलो) हो गया है. यह उनका 2020 में किए गए शारीरिक परीक्षण के मुकाबले 20 पाउंड कम है, जब उनका वजन 244 पाउंड था. इसके साथ ही, उनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 28.0 के स्तर पर आ गया है, जो अब 'ओवरवेट' श्रेणी में आता है. पहले, उनका BMI 30.5 था, जो मोटापे की श्रेणी में माना जाता था. डॉक्टरों के मुताबिक, ट्रंप का वजन घटाना उनकी सेहत के लिए एक अच्छा संकेत है और यह उनके सक्रिय जीवनशैली को दर्शाता है.
कोलेस्ट्रॉल भी घटकर 140 हुआ
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ट्रंप के हृदय, तंत्रिका तंत्र और सामान्य शारीरिक कार्यों की स्थिति बहुत अच्छी है. उनके डॉक्टर ने बताया कि ट्रंप की सेहत बहुत अच्छी है और उनकी शारीरिक स्थिति राष्ट्रपति के कर्तव्यों को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है. ट्रंप के कोलेस्ट्रॉल स्तर में भी सुधार देखा गया है. 2018 में उनका कुल कोलेस्ट्रॉल 223 था, जो 2020 में 167 तक गिर गया और अब यह 140 पर आ गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए आदर्श स्तर है.
ट्रंप का ब्लड प्रेशर 128/74 था, जो सामान्य रूप से थोड़ा अधिक है, लेकिन इसके बावजूद इसे एक सामान्य स्थिति माना जाता है और डॉक्टरों ने इसमें किसी प्रकार की चिंता नहीं जताई. ट्रंप का दिल स्वस्थ है, उनकी दिल की धड़कन 62 बीट प्रति मिनट है, जो सामान्य रूप से अच्छी मानी जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, ट्रंप का दिल मजबूत और फिट है, जो उनके सामान्य स्वास्थ्य का एक संकेत है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









