
अमेरिका के फैसले से अपमानित हुए इमरान खान, पीएम मोदी को आया बुलावा
AajTak
बाइडेन ने 22 और 23 अप्रैल को होने वाले क्लाइमेट चेंज पर अपनी सरकार के पहले शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान की उपेक्षा की है. इससे पाकिस्तान आहत महसूस कर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने इस समिट में 40 देशों के नेताओं का आमंत्रित किया है जिनमें दक्षिण एशिया से भारत, बांग्लादेश और भूटान भी शामिल हैं लेकिन पाकिस्तान को इस समिट में नहीं बुलाया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इसी महीने क्लाइमेंट चेंज को लेकर वर्चुअल समिट कर रहे हैं जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत साउथ एशिया से बांग्लादेश और भूटान सहित अन्य देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इसके लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. पाकिस्तान की इस उपेक्षा को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अब अमेरिका के लिए पाकिस्तान की अहमियत कम हो चुकी है. पाकिस्तान की अवाम, सिविल सोसाइटी के लोग और पत्रकार भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. (फाइल फोटो) बाइडेन ने 22 और 23 अप्रैल को होने वाले क्लाइमेट चेंज पर अपनी सरकार के पहले शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान की उपेक्षा की है. इससे पाकिस्तान आहत महसूस कर रहा है. पाकिस्तान के अखबार ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने इस समिट में 40 देशों के नेताओं का आमंत्रित किया है जिनमें दक्षिण एशिया से भारत, बांग्लादेश और भूटान भी शामिल हैं. (फाइल फोटो-PTI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











