
'अमेरिका के नए टैरिफ से भारत को नुकसान नहीं होगा', बोले पीयूष गोयल
AajTak
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से भारत को कोई खास नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों के लिए भारत कुछ उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर भी विचार कर सकता है, जैसे हार्ले-डेविडसन बाइक्स.
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति चुने जाने के बाद संभावित आयात टैरिफ बढ़ने पर भारत को नुकसान पहुंचने की चिंताओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि भारत उन अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर विचार कर सकता है, जिनसे भारत में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, जैसे हार्ले-डेविडसन बाइक्स.
मुंबई में शुक्रवार को बिजनेस टुडे के 'मोस्ट पावरफुल वुमैन 2024' इवेंट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'हमें टैरिफ की चिंता नहीं है. अगर टैरिफ चीन पर बढ़ाया जाता है तो इसका फायदा भारत को मिलेगा. और अगर सभी पर बढ़ता है, तो भी हम उसी स्थिति में होंगे. भारत एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जा रहा है.'
उन्होंने ये जवाब ट्रंप द्वारा भारत पर संभावित टैरिफ बढ़ाने के सवाल पर दिया. गोयल ने कहा कि भले ही ट्रंप ने एक-दो बार भारत पर टैरिफ ज्यादा होने की बात कही हो, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की है और साफ किया है कि वह भारत को पसंद करते हैं.
गोयल ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ किया है कि उन्हें भारत पसंद है. वह भारत के लोगों को पसंद करते हैं और भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहते हैं. वह अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करना चाहते हैं, इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.' उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पूर्व अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव रॉबर्ट लाइथहाइजर के साथ अच्छे संबंध रहे हैं, जो पिछले ट्रंप प्रशासन का हिस्सा थे और अब नए प्रशासन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. गोयल ने कहा कि अगर वह USTR के रूप में वापस आते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा.
जब उनसे हार्ले-डेविडसन बाइक्स पर टैरिफ कम करने के बारे में पूछा गया, तो गोयल ने कहा, 'हमें इसमें कोई समस्या नहीं है. ऐसे उत्पाद जिनसे भारत में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, जैसे हैवी बाइक्स, जिन्हें हम खुद नहीं बनाते, तो इस तरह के किसी अनुरोध पर विचार करने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी.'
बता दें कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात साझेदार है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024 में कुल 77.5 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ और कुल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 120 बिलियन डॉलर का था. ट्रंप की आर्थिक नीति में सभी आयातों पर टैरिफ बढ़ाने पर जोर रह सकता है, जिसमें चीन के लिए 60% तक और बाकी देशों के लिए 10% की वृद्धि का अंदेशा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



