
अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
AajTak
यूएसजीएस ने बताया कि टेक्सास के शक्तिशाली भूकंपों में से एक भूकंप शुक्रवार को महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई. स्थानीय समयानुसार शाम 5:35 बजे ये भूकंप आया था, इसका केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम में 22 किलोमीटर दूर था.
अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ये भूकंप शुक्रवार शाम को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में आया. इसमें किसी भी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है. यूएसजीएस के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है.
यूएसजीएस ने बताया कि टेक्सास के शक्तिशाली भूकंपों में से एक भूकंप शुक्रवार को महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई. स्थानीय समयानुसार शाम 5:35 बजे ये भूकंप आया था, इसका केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम में 22 किलोमीटर दूर, जमीन के अंदर 9 किलोमीटर गहराई में था.
इस भूकंप को 1500 लोगों ने किया था महसूस
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा ऑफिस की ओर से बताया गया कि ये भूकंप, टेक्सास के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा. यूएसजीएस के राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र में जियोफिजिसिस्ट जन पर्सले ने कहा कि इस भूकंप को करीब 1500 लोगों ने महसूस किया था. उन्होंने कहा कि ये उस क्षेत्र के लिए बड़ा भूकंप है. उस क्षेत्र में इस तरह की घटना को कई मील तक महसूस किया जाएगा.
भूकंप से नुकसान की खबर नहीं
पर्सले ने बताया कि इस भूकंप से नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे दीवारों के प्लास्टर और ड्राइववे को नुकसान हो सकता है. एक महीने पहले वेस्ट टेक्सास में इसी तरह की तीव्रता का भूकंप आया था. बीते 16 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी और इसका केंद्र मिडलैंड से लगभग 153 किलोमीटर पश्चिम में था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









