
अमेरिका की यूनिवर्सिटी और भारतीय छात्रों का 'छैंय्या छैंय्या ' सॉन्ग पर ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल
AajTak
लॉस एंजेलिस के यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के भारतीय मूल के छात्रों ने अपने क्लासरूम में ऐसा धमाल मचाया कि पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया. इन छात्रों ने शाह रुख खान के आइकॉनिक गाने छैंय्या छैंय्या पर फ्लैशमॉब किया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
लॉस एंजेलिस के यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के भारतीय मूल के छात्रों ने अपने क्लासरूम में ऐसा धमाल मचाया कि पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया. इन छात्रों ने शाह रुख खान के आइकॉनिक गाने छैंय्या छैंय्या पर फ्लैशमॉब किया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
कैसे शुरू हुआ धमाल? इंस्टाग्राम पर लिखित झा शेट्टी के शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत में एक छात्र स्टेज की ओर आराम से चलता हुआ नजर आता है. फिर अचानक वह गाने के मशहूर हुक स्टेप्स पर डांस करना शुरू कर देता है. देखते ही देखते, और भी छात्र भी फ्लैशमॉब का हिस्सा बन जाते हैं. छात्रों की एनर्जी और तालियों की गूंज ने क्लासरूम को डांस फ्लोर में बदल दिया.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल वीडियो को देखते ही लोग इस पर कमेंट्स की बौछार करने लगे. एक यूजर ने लिखा की छैंय्या छैंय्या के बिना बॉलीवुड फ्लैशमॉब अधूरा है. वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा की क्या प्रोफेसर ने इस पर कुछ रिएक्ट किया?
देखें वायरल वीडियो
वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा की इतना पैसा खर्च करके अमेरिका में पढ़ने आए भारतीय छात्र ये क्या कर रहे हैं? उनका फोकस सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई होनी चाहिए.
लिखित के डांस का जलवा लिखित शेट्टी इससे पहले भी अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं. उनके जोशीले और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं. 1998 की फिल्म दिल से का गाना छैंय्या छैंय्या ए. आर. रहमान के संगीत और सुखविंदर सिंह-सपना अवस्थी की आवाज़ से सजाया गया था। यह गाना आज भी हर बॉलीवुड फैन के दिलों में खास जगह बनाए हुए है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










