
अमेठी-रायबरेली का गणित... यूपी में 'इज्जत' वाली दो सीटों पर कांग्रेस का दांव
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव सर पर हैं इसके बावजूद यूपी में कांग्रेस के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास टाइम नहीं है. तो क्या यह मान लिया जाए कि इस बार भी कांग्रेस को यूपी से कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही है.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. मल्लिकार्जुन खरगे को INDIA गठबंधन का चेअरपर्सन बनाए जाने की चर्चा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमलावर है. लेकिन, उसकी रणनीति में सबसे बड़ा झोल उसी राज्य को लेकर है, जहां अमेठी और रायबरेली जैसी दो प्रतिष्ठापूर्ण सीटें हैं. हालांकि, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पद संभालते ही कांग्रेस को पटरी पर लाने के लिए बहुत उठापठक किया. पर जब केंद्रीय नेतृत्व को ही अपने पर भरोसा न हो तो कोई क्या कर सकता है. अजय राय के नेतृत्व में निकली यूपी जोड़ो यात्रा समाप्त होने को है पर बिना किसी उपलब्धि के. बिना कोई हो हल्ला किए. कांग्रेस पार्टी के किसी भी राष्ट्रीय नेता ने एक दिन के लिए ही सही यूपी में हो रही यूपी जोड़ो यात्रा में शिरकत करने की जहमत नहीं उठाई. तो क्या मान लिया जाए कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी प्रतिष्ठा वाली 2 सीटों (अमेठी और रायबरेली) को लेकर ही एक्टिव रहने वाली है?
यूपी में क्यों बेदम रही 'यूपी जोड़ाे यात्रा
जब लड़ाई 24 गुणे 7 मेहनत करने वाली बीजेपी से हो तो मुकाबला इस तरह नहीं होता है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चुनाव के मौके पर आए और रैली करके चुनाव जीत ले. दस साल पहले तक भारत में चुनाव ऐसे ही जीते जाते रहे हैं. पर अब ऐसा नहीं है. अब भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों का समय है. इन पार्टियों के कार्यकर्ता और संगठन साल के 12 महीने चुनावी मोड में रहते हैं. शायद यही कारण है कि इन पार्टियों को सफलता दर सफलता मिल रही है .
यूपी में कांग्रेस का प्रेसिडेंट बनने के बाद अजय राय ने वही तेवर दिखाएं हैं. पद संभालने के बाद से ही वे लगातार हर उस जगह पर पहुंचते हैं जहां विपक्ष को पहुंचना चाहिए. इस मामले में वे कई बार समाजवादी पार्टी से बीस साबित हुए हैं. यही कारण है कि कांग्रेस लगातार यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई है. अजय राय की हालिया यात्रा से निश्चित ही मृतप्राय कांग्रेस की इकाइयों में हलचल हुई है. यूपी जोड़ो जैसी महत्वपूर्ण यात्रा को अगर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे का एक दिन का भी सपोर्ट मिलता तो कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाता कि उनकी पार्टी यूपी में कुछ बड़ा करने को तैयार है.
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार कहते हैं कि दरअसल पार्टी को पता है कि यूपी में अगर इंडिया गठबंधन से पार्टी को अधिक सीट मिल भी गए तो वोट कौन डलवाएगा. पार्टी का संगठन पूरी तरह खत्म हो चुका है. केवल नेता बचे हुए हैं. कुमार कहते हैं कि राय को पहले पार्टी के संगठन पर काम करना चाहिए था उसके बाद यात्रा निकालते और सफल रहते. फिलहाल यात्रा 6 जनवरी को लखनऊ में समाप्त हो रही है. इस अवसर पर भी कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंच रहा है.
कांग्रेस ज्यादा सीट ही नहीं मांग रही है

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



