
'अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी' , UP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान
AajTak
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है. राय ने सोमवार को कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं. अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है. राय ने सोमवार को यूपी के सोनभद्र में कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं. अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं.
पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ हुए एक्शन पर अजय राय ने कहा कि मुख्तार जैसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलग-अलग राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में अजय राय सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. इस यात्रा में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान अजय राय ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को बनारस से 2024 का चुनाव हराकर रहेंगे.
भाजपा सरकार में हर जगह तनाव- राय
अजय राय केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर कहा, 'व्यापारी अपनी दुकान छोड़कर भाग रहे हैं. राहुल जी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा था. आज वह सही साबित हुआ. व्यापारियों में जीएसटी को लेकर डर है. जो व्यापारी लंबे समय से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि 'चोरों' के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसका मतलब है कि व्यापारी आज 'चोर' हो गए हैं.'
बता दें कि हाल ही में अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या से जुड़े मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की कैद और 5 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है. दरअसल, 3 अगस्त 1991 को बनारस में कांग्रेस नेता अवधेश राय अपने छोटे भाई अजय राय के साथ घर के बाहर ही खड़े थे. उनकी कार भी बाहर खड़ी थी. तभी उसी वक्त एक मारुति वैन वहां तेजी से आई.
वैन पूरी भरी थी, तभी कुछ लोग वैन से बाहर निकले और अवधेश राय को निशाना बनाकर गोलियों से भून डाला. पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था. इससे पहले कि अजय राय कुछ कर पाते, हमलावर वहां से फरार हो गए. अवधेश राय का जिस्म गोली लगने से छलनी हो चुका था. वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










