
अमृतसर में सीमा पार ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार
AajTak
अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इतना ही नहीं इस गैंग की महिला सरगना समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरोह की मुख्य सरगना की पहचान मंदीप कौर के रूप में हुई है. मंदीप कौर का संपर्क पाकिस्तान में बैठे ड्रग तस्करों से था. उसके पुश्तैनी घर की लोकेशन भारत-पाक सीमा के करीब स्थित खालड़ा गांव में है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है.
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसकी महिला सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. इस गिरोह की मुख्य सरगना की पहचान अमृतसर के इब्बन कलां गांव की 27 साल की मंदीप कौर के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मंदीप कौर के अलावा, पुलिस ने अमृतसर के छेहर्टा इलाके के जनता कॉलोनी निवासी 23 साल के आलम अरोड़ा और 21 साल के मनमीत उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, तरन तारन जिले के एक 18 साल के युवक को भी पकड़ा गया है.
पाकिस्तानी तस्करों से था कनेक्शन
शुरुआती जांच में पता चला है कि मंदीप कौर का संपर्क पाकिस्तान में बैठे ड्रग तस्करों से था. उसके पुश्तैनी घर की लोकेशन भारत-पाक सीमा के करीब स्थित खालड़ा गांव में है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है.
पुलिस वर्दी पहनकर करती थी धोखाधड़ी
डीजीपी यादव के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि मंदीप कौर कभी-कभी पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताती थी और इसी बहाने अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करती थी. पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लिंक खंगाल रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










