
अमृतसर: घरेलू झगड़े में रिटायर्ड CRPF DSP ने की फायरिंग, बहू-पत्नी घायल, बेटे की मौत
AajTak
अमृतसर के मजीठा रोड पर एक घरेलू विवाद जानलेवा साबित हुआ जब रिटायर्ड CRPF DSP तरसेम सिंह ने अपने बेटे, पत्नी और बहू पर फायरिंग कर दी. इस घटना में बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और बहू घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पंजाब की राजधानी अमृतसर से सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. यहां घरेलू विवाद में एक पिता ने अपने बेटे, पत्नी और बहु पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में बेटे को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई है. यह पूरी घटना मजीठा रोड पर एक पुलिस थाने के क़रीब हुआ. ऐसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शख्स को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. गोलीबारी की यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया.
गोली चलाने वाले शख्स की पहचान सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, परिवार में वैवाहिक और संपत्ति विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि तरसेम ने दिनदहाड़े अपने ही परिवार पर फायरिंग कर दी.
पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है और जल्द ही मामले की अगली कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. अब इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति लेकर आई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








