
अमित शाह एडिटेड वीडियो केस: सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों को दिल्ली पुलिस भेजेगी नोटिस
AajTak
अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और FB ने दिल्ली पुलिस को कोई रिप्लाई नहीं किया है. दिल्ली पुलिस साइबर सेल की टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है. सूत्रों का दावा है कि जल्द ही वीडियो को जेनरेट करने वाले और सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले की पहचान कर ली जाएगी.
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक फर्जी वीडियो के मामले में सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब किया. दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया है. अब दिल्ली पुलिस उन सभी लोगों को नोटिस भेजेगी जिन लोगों ने एडिटेड वीडियो अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया. दिल्ली पुलिस ने एक टीम बनाई है जो उन तमाम सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के 'एडिटेड' वीडियो से जुड़ा है मामला
अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और FB ने दिल्ली पुलिस को कोई रिप्लाई नहीं किया है. दिल्ली पुलिस साइबर सेल की टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है. सूत्रों का दावा है कि जल्द ही वीडियो को जेनरेट करने वाले और सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले की पहचान कर ली जाएगी.
सूत्रों ने बताया कि फेक वीडियो शेयर करने वाले कुछ कांग्रेसी नेताओं सहित पांच और लोगों को भी दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किया जाएगा. यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब गृह मंत्रालय और बीजेपी की शिकायतों के बाद एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था.
बीजेपी ने दर्ज कराई थी शिकायत स्पेशल सेल ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छेड़छाड़ किए गए वीडियो 'समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है.'
असम पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार मामले में असम पुलिस ने रीतोम सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रीतोम सिंह को गुवाहटी से गिरफ्तार किया है. असम पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री के एडिटेड वीडियो को वायरल करने के मामले में गोवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में 28 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




