
अमानतुल्लाह खान के घर पर जुटे नेता और समर्थक, AAP विधायक का दावा- मुझे गिरफ्तार कर लिया
AajTak
आम आदमी पार्टी के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया है कि उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ वक्फ बोर्ड से संबंधित केस में जांच चल रही थी. एजेंसी ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए भी बुलाया था और वह इसके लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया है कि उन्हें केंद्रीय एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबंधित केस में एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. उनपर स्टाफ भर्ती से संबंधित केस में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. इस केस में एजेंसी ने उनसे कई बार पूछताछ भी की है.
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तार होने के दावे के बीच पार्टी के तमाम बड़े नेता- सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और गोपाल राय भी उनके ओखला स्थित घर पर पहुंचे हैं.
AAP विधायक के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसका कैप्शन है, "अवाम के लिए अमानतुल्लाह खान का संदेश. मुझे गिरफ्तार कर के मेरे हौसलों को नहीं तोड़ पाओगे तानाशाह…" इसके साथ ही वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें खुद अमानतुल्लाह खान कह रहे हैं कि उन्हें 'गिरफ्तार कर लिया गया है.'
यह भी पढ़ें: ED दफ्तर पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, वक्फ संपत्तियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल जनवरी महीने में अमानतुल्लाह खान से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की थी. ओखला विधानसभा से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान अग्रिम जमानत के लिए पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने उन्हें 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था.
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो की एफआईआर और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों के आधार पर शुरू हुआ था. सीबीआई ने विधायक खान से जुड़े स्थानों पर छापेमारी भी की थी, जहां एजेंसी का दावा है कि उन्होंने 'अपराध की बड़ी रकम' अर्जित की थी.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




