
अमरावती: हत्यारे इंतजार में खड़े रहे, लेकिन फेल हो गया था प्लान, अगले दिन हत्या को दिया अंजाम
AajTak
उमेश कोल्हे ने Black Freedom नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी. इसके बाद यूसुफ खान ने इसे Rahbariya नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा अन्य ग्रुप्स और पर्सनल चैट पर वायरल किया. तभी यूसुफ खान समेत सभी आरोपियों ने उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश रची.
अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे मर्डर केस में सातों आरोपियों को अमरावती कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया. उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, उमेश कोल्हे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी. इसके बाद आरोपी यूसुफ खान ने उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश रची और बाकी आरोपियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया. आईए जानते हैं कि पूरी साजिश कैसे रची गई?
उमेश कोल्हे ने Black Freedom नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी. इसके बाद यूसुफ खान ने इसे Rahbariya नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा अन्य ग्रुप्स और पर्सनल चैट पर वायरल किया. तभी यूसुफ खान समेत सभी आरोपियों ने उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश रची.
19 जून को आतिब, शोएब, इरफान शेख ने मीटिंग की. यह तय किया गया कि अगले दिन यानी 20 जून को कोल्हे की हत्या की जाएगी. शोएब को धारदार चाकू खरीदने का काम दिया गया. उसने अपने दोस्त से 300 रुपए में चाकू खरीदा.
उमेश को 20 जून को मारने का प्लान था. सभी आरोपी तय जगह पर घंटों इंतजार करते रहे. लेकिन उमेश दूसरे रास्ते से घर चला गया. ऐसे में आरोपियों का प्लान बर्बाद हो गया. 21 जून को सात में से तीन आरोपी उमेश कोल्हे की दुकान के पास खड़े थे और चार आरोपियों को घटना को अंजाम देने उमेश के बारे में हर मिनट की जानकारी दे रहे थे.
जब 21 जून को उमेश दुकान से निकले तो इसकी जानकारी शोएब को दी गई. शोएब ने चाकू से उमेश पर हमला किया. शोएब के साथ एक आरोपी और मौजूद था. जबकि तीसरा आरोपी बाइक लेकर खड़ा था. तीनों आरोपी हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए. इसके बाद बाइक जंगल में छिपा दी गई. इरफान शेख नागपुर चला गया. हालांकि, बाद में वह गिरफ्तार हो गया. 7 आरोपी हुए गिरफ्तार
उमेश कोल्हे की हत्या 21 जून को अमरावती के घंटाघर के श्याम चौक इलाके में हुई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कोल्हे की गर्दन पर चाकू से वार किया था. हमले के वक्त उमेश बाइक से अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों इरफान खान, मुदस्सर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब रशीद और यूसुफ खान को गिरफ्तार किया है. वहीं, 8वां आरोपी शमीम अभी भी फरार है, उसने कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










