
अभिषेक बच्चन ने जिस जेल में की थी फिल्म की शूटिंग, वहां के कैदियों ने पास की 'दसवीं'
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा की जिस सेंट्रल जेल में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्म दसवीं की शूटिंग की थी, उस जेल के कैदियों ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा बेहतर अंकों से पास की है. आगरा की सेंट्रल जेल के चार सजायाफ्ता कैदियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें दो बंदी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा की सेंट्रल जेल में बंद चार कैदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है. जेल में सजा काट रहे दो कैदियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है. हाईस्कूल में फर्स्ट डिवीजन पास होने वाला वीरू हत्या के मामले में सजा काट रहा है. जेल में रहकर वीरू ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी की. रिजल्ट आने के बाद सेंट्रल जेल में कैदियों ने खुशी जाहिर की.
जेल में बंद कैदियों ने वीरू को बधाई दी है. वीरू फिरोजाबाद का रहने वाला है. हाईस्कूल की परीक्षा में उसने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त हासिल किए हैं. वीरू के अलावा फिरोजाबाद के जीतेन्द्र ने भी सेंट्रल जेल में रहकर हाईस्कूल परीक्षा दी. जितेंद्र लड़की से शादी के लिए अपहरण और रेप के मामले में केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता है. उसने 63.8 प्रतिशत हासिल किए हैं.
गंभीर मामलों में सजायाफ्ता कैदियों ने दी थी परीक्षा
वहीं हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद केरन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. वह एत्मादपुर का रहने वाला है. उसने 48 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. केरन के साथ शिकोहाबाद के कमल ने भी सेंट्रल जेल में रहकर इंटर की परीक्षा दी थी. कमल को 42% अंक मिले हैं. वह दहेज हत्या के मामले में सजायाफ्ता है.
जेल प्रशासन ने मिठाई खिलाकर कैदियों को दी बधाई
कैदियों के परीक्षा पास करने पर जेल प्रशासन ने भी बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. बता दें कि आगरा की सेंट्रल जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग हुई थी. फिल्म में अभिषेक बच्चन ने जेल में रहते हुए पढ़ाई की और हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी. फिल्म की शूटिंग कैदियों के लिए मिसाल बन गई. अब जब हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम सामने आया है तो कैदियों में खुशी का माहौल है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










