
अब PAK खिलाड़ी हारिस रऊफ की पत्नी ने छेड़ी जंग की बात... भारत से हार के बाद भी सुधर नहीं रहे पाकिस्तानी
AajTak
भारत ने एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. मैच के दौरान और बाद में हारिस रऊफ और उनकी पत्नी के
एशिया कप में दो बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान का बड़बोलापन कम नहीं हो रहा है. रविवार को सुपर-4 मुकाबले के पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैन्स ने कई बार भारतीय प्लेयर्स को उकसाने की कोशिश की. मैच के दौरान भी काफी तल्खी देखी गई. लेकिन 6 विकेट से पटखनी खाने के एक विवाद तब खड़ा हो गया, जब हारिस रऊफ की पत्नी ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई. इसमें मुजना मसूद ने अपने पति को "6-0" का इशारा करते हुए दिखाया. उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा – "मैच हारे लेकिन जंग जीते."*
मैच के दौरान भी जब हारिस रऊफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. तब फैंस ने उन्हें कोहली के नाम से चिढ़ाने की कोशिश की थी. इसके जवाब में रऊफ ने इशारे में प्लेन को क्रैश होते दिखा. मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान भी भारतीय मीडिया को देखकर वो '6-0' चिल्ला रहे थे. इसे ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में अहम माना जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए थे.
यह भी पढ़ें: मुझे इसकी परवाह नहीं...पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन' पर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी
दुबई के मैदान पर भारत ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा. शुभमन गिल और अभिषेक की ओपनिंग साझेदारी ने भारत की छह विकेट की जीत की नींव रखी. मैच में तनातनी भी देखने को मिली, जब गिल और अभिषेक की पाकिस्तानी गेंदबाजों शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ़ से कहासुनी हुई. हालांकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पाकिस्तान ने कुछ विकेट हासिल किए, लेकिन भारत ने पूरे चेज़ पर नियंत्रण बनाए रखा.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट की पिच पर मुजाहिदी सोच... PAK बल्लेबाज के बल्ले को बंदूक समझने पर हैरानी कैसी?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












