
अब आने वाला है pilotless passenger planes का दौर! जानिए कैसी चल रही हैं तैयारियां
AajTak
सेल्फ ड्राइविंग कारों और ड्राइवरलेस मेट्रो के बाद अब दुनिया पायलटलेस पैसेंजर प्लेन की ओर बढ़ रही है. जानिए इस दिशा में क्या काम हो रहा है, प्रगति कहां तक हुई है और ऐसी टेक्नीक विकसित हो जाने पर प्लेन की यात्राओं में क्या कुछ बदल सकता है? फिलहाल एयर सेफ्टी और सुरक्षा को लेकर तमाम टेस्टिंग की जा रही हैं.
एक पल को सोचिए कि आप फ्लाइट की यात्रा कर रहे हैं और आप जैसे प्लेन में सवार सौ, दो सौ से अधिक यात्रियों की सुरक्षा किसी पायटल के हाथ में नहीं बल्कि एक मशीन के हाथ में हो... यानी ऑटोमेटिक फ्लाइट सिस्टम या दूसरे शब्दों में कहें तो Roboplanes. हां, वो दिन दूर नहीं जब हम-आप पायलटलेस प्लेन में यात्रा कर पाएंगे. सेल्फ ड्राइविंग कारों और ड्राइवरलेस मेट्रो के बाद जल्द ही लोगों को पायलटलेस प्लेन में यात्रा करने को मिल सकता है. ऐसा करना संभव दिखने लगा है. ड्राइवरलेस कारों-पॉड्स और मेट्रो के बाद अब पैसेंजर प्लेन को ऑटोनोमस करने की दिशा में कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं.
किस टेक्नीक पर हो रहा है काम? ऐसे वक्त में जब एयर ट्रैफिक और एयर कार्गो सेवाओं की डिमांड दुनियाभर में बढ़ती जा रही है इंडस्ट्री के लिए ह्यूमैन पावर से आगे अब तकनीक बेस्ड ऑटोनोमस पायलट की ओर बढ़ने का वक्त आ रहा है. मतलब रोबोप्लेन्स... जो न सिर्फ कार्गो के काम में सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने बल्कि पैसेंजर प्लेन को भी चलाने में सक्षम हो सकें. एविएशन कंसल्टेंसी कंपनी AIA और Avascent के अनुमान के अनुसार दुनिया में सेल्फ फ्लाइंग एयरक्राफ्ट का बाजार हर साल 25 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगा और साल 2040 तक 325 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इस फील्ड में काम करने के लिए दर्जनों स्टार्टअप्स ने 7 बिलियन डॉलर तक का फंड जुटाया है.
किस कंपनी के ट्रायल के नतीजे कैसे रहे? अमेरिका में कैलिफोर्निया के बे एरिया में एक्स विंग और रिलायबल रोबोटिक्स और बोस्टन में मर्लिन लैब्स जैसी कंपनियां इस सपने को सच करने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं. जहां कई स्टार्टअप इस दिशा में काम कर रही हैं, वहीं एयरबस और बोइंग जैसी दिग्गज कंपनियां भी इस दिशा में इनोवेशन में जुट गई हैं. एयरबस ने 350 एयरलाइनर के सिस्टम का डेमोन्स्ट्रेशन दिया था जो ऑटोमेटिक तरीके से पार्क, टेक ऑफ और लैंड कर सकता है. इसी तरह बोइंग के पास ऑटोनोमस मिलिटरी एविएशन सिस्टम है लेकिन अब पैसेंजर एविएशन की दिशा में कंपनी काम को आगे बढ़ा रही है.
Xwing और Reliable Robotics के एक्सपेरिमेंट के दौरान एक ऑपरेटर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पूरे कम्युनिकेशन ऑपरेशन को ग्राउंड से कंट्रोल किया. खास बात ये भी थी कि ये ऑपरेटर सीधे तौर पर फ्लाइट को उड़ा नहीं रहा था बल्कि सिंपल ग्राफिक्स इंटरफेस के जरिए ये ऑपरेटर प्लेन उड़ाने के निर्देशों को ऑटोनोमस कंट्रोल सिस्टम के लिए बस रिले कर रहा था. इसमें ऑटोनोमस फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम को निर्देश दिए जा रहे थे कि कब फ्लाइट को कहां पोजिशन करना है. इस सिस्टम में ऑपरेटर को ये जानने की जरूरत नहीं है कि फ्लाइट को असल में उड़ाते कैसे हैं, या लैंड और टेक ऑफ कैसे करते हैं. इसके लिए ऑपरेटर को ट्रेंड पायलट होना जरूरी नहीं है बल्कि उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोसिजर के बारे में जानकारी होनी चाहिए.
इसी तरह मर्लिन लैब्स के एक्सपेरिमेंट में वॉयस रिकॉग्निशन और जेनरेशन के जरिए ऑटोनोमस फ्लाइट सिस्टम को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के निर्देशों को समझना था और उसे फॉलो करके प्लेन को खुद टेक ऑफ या लैंड कराना था. ये तीनों ही स्टार्टअप्स शुरुआत में लाइट कार्गो सेवाओं के साथ शुरुआत करने के पक्षधर हैं. FedEx, UPS, DHL और Amazon जैसी कंपनियां इस तरह की फ्लाइट्स की बड़ी कस्टमर हो सकती हैं. कंपनियों को उम्मीद है कि पायलटों की बड़ी डिमांड की समस्या को इससे हल किया जा सकेगा. इसके साथ ही, एक पायटल एक तरह की फ्लाइट को उड़ाने के लिए ट्रेंड होता है लेकिन ये ऑटोनोमस सिस्टम हर तरह की फ्लाइट को कंट्रोल करने में सक्षम होगा. खासकर दूरदराज या पहाड़ी और समंदर के इलाकों में भी. इस ऑटोनोमस सिस्टम का इस्तेमाल कभी भी और कहीं भी और लगातार लंबे समय तक किया जा सकेगा. जो कि ह्यूमैन एंगेजमेंट में संभव नहीं है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




