
अब अपने घर के पास डाकघर में बनवाएं पासपोर्ट, जानें- कितना लगेगा वक्त
AajTak
अगर आपका विदेश जाने का प्लान है, और पासपोर्ट बनान की सोच रहे हैं तो फिर आपको अब इस काम के लिए बार-बार पासपोर्ट दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. अब आप अपने घर के नजदीक पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट बनवा सकते हैं.
अगर आपका विदेश जाने का प्लान है, और पासपोर्ट बनान की सोच रहे हैं तो फिर आपको अब इस काम के लिए बार-बार पासपोर्ट दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. अब आप अपने घर के नजदीक पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट बनवा सकते हैं. दरअसल, पासपोर्ट ऑफिस में भीड़ को देखते हुए नई खास सुविधा पोस्ट ऑफिस में शुरू की गई है, जहां आप आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) काउंटर पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन कराकर आवेदन करना होगा. इस नई सुविधा के बारे में पोस्ट ऑफिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा गया है कि अब अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर पासपोर्ट के लिए पंजीकरण और आवेदन करना सरल हो गया है. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर पर जाएं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












