
अफ्रीकी देश Congo में विद्रोहियों ने मचाया कोहराम, 22 लोगों को मारकर 3 को ले गए अपने साथ
AajTak
अफ्रीकी देश कांगो में एक बार फिर उग्रवादियों ने बड़ी तादाद में लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. चरमपंथियों ने कांगो के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांत में सिलसिलेवार हमले किए. एक हमले में 12 तो वहीं दूसरे हमले 10 लोगों की मौत हो गई.
अफ्रीकी देश में कांगो में एक बार फिर विद्रोहियों ने कोहराम मचाया है. उन्होंने न सिर्फ 22 लोगों की जान ले ली. बल्कि, 3 लोगों का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गए. जघन्य हत्याओं को आतंकियों ने दो अलग-अलग हमलों के दौरान अंजाम दिया है. बता दें कि कांगो में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना लगातार कोशिशें कर रही है. लेकिन इसके बाद भी आतंकी मौका देखकर किसी न किसी वारदात को अंजाम दे ही देते हैं.
एजेंसी के मुताबिक विद्रोहियों ने कांगो के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांत में सिलसिलेवार हमले किए. शनिवार को आतंकियों ने इटुरी प्रांत के कई गांवों में एक साथ छापेमारी की. इस हमले में उन्होंने 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले के लिए स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने कोडेको समूह को दोषी ठहराया है. यह ग्रुप उग्रवादियों का एक संगठन है, जो जंगलों में रहते हैं और मौका मिलते ही छुपकर गांव वालों पर हमला करते हैं.
कोडेको एक मिलिशिया है, जो कांगो के कमजोर तबके के लोगों का नरसंहार करती है. उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र के प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा ने बताया कि माउंट क्याविरिमु के नगुली गांव में आतंकवादियों ने 10 लोगों की हत्या कर दी. यहां से आतंकी तीन लोगों का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गए.
कर्नल एलेन ने पूर्वी कांगो में स्थित युगांडा के एक सशस्त्र समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) पर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इस ग्रुप ने इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा रखने की प्रतिज्ञा की है. इस समूह ने विरुंगा नेशनल पार्क में कब्जा जमा रखा है.
बता दें कि कांगो में विद्रोही इस तरह के हमले करते रहते हैं. मई 2022 में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था. यह हमला अचानक किया गया था. हमले के दौरान विद्रोहियों ने गोलाबारी की थी और संयुक्त राष्ट्र और कांगो आर्मी के ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की थी.
इस दौरान MONUSCO में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी शांति-मिशन के तहत शामिल थी. जैसे ही हमला हुआ भारतीय सैनिकों ने ना केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि विद्रोहियों को खदेड़ भी दिया था. इस जवाबी कारवाई में भारतीय सेना की मदद, दूसरे देशों के सैनिकों ने भी की थी, जो इस शांति मिशन का हिस्सा हैं. MONUSCO के मुताबिक, विद्रोहियों के खिलाफ दो अटैक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








