
अफगानिस्तान में चीन ने उतारे मिलिट्री विमान? बढ़ी टेंशन
AajTak
यह सब ऐसे समय हो रहा है जब चीनी मामलों के विशेषज्ञ यून सून ने कहा है कि अमेरिका की वापसी के बाद अब चीन Bagram Airbase पर कब्जे का बहुत ज्यादा इच्छुक हो सकता है. यह एयरबेस अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) के नजदीक है, जिस पर करीब 20 साल तक अमेरिकी सेना का कब्जा रहा.
अमेरिकी सेना (US Army) की वापसी के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) के बगराम एयरबेस (Bagram Airbase) पर पहली बार सैन्य विमान उतरते देखे गए हैं. ऐसा दावा किया गया है कि ये चीनी सेना (China Army) के विमान हो सकते हैं. यही नहीं अब बगराम एयरबेस की लाइट्स को भी चालू कर दिया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











