
अफगानिस्तान से लौटे हिंदू-सिख PM मोदी से मिले, मदद के लिए जताया आभार
AajTak
धार्मिक प्रताड़ना झेलकर अफगानिस्तान से भारत आने वाले अफगानी सिखों और हिंदुओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को लेकर भारत सरकार की नीतियों के लिए आभार जताया.
अफगानिस्तान में जुल्मों का शिकार होकर भारत आए हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के दल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने बुरे वक्त में भारतीय मूल के अफगानी नागरिकों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. प्रतिनिधिमंडल ने अफगान के अल्पसंख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने और तालिबान के कब्जे के बाद उन्हें शरण देने के लिए पीएम का आभार जताया. इस दौरान 2020 में तालिबान द्वार अगवा किए गए अफगान नागरिक निदान सिंह सचदेवा भी मौजूद रहे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












