
अफगानिस्तान बनने की राह पर बांग्लादेश? 33% से 6% पर आई हिंदुओं की आबादी
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी में लगातार कमी आ रही है. 1901 में वहां 33 फीसदी हिंदू रहा करते थे जो 1974 में घटकर 22 फीसदी पर आ गए. आखिरी बार 2011 में जनगणना में हुई थी, जिसके मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 8 फीसदी के आसपास थी.
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते हफ्ते एक अफवाह से शुरू हुई हिंसा की घटनाओं में अब तक कई हिंदुओं की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल भी बताए जा रहे हैं. पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद अब हिंदुओं की घटती आबादी की खबरें भी आने लगी हैं. ब्रिटिश काल, पाकिस्तान से अलग होने और मौजूदा वक्त में हिंदुओं की आबादी के आंकड़ों में काफी अंतर दिखाई पड़ता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











