
अफगानिस्तान: तालिबान के फरमान के बाद तीन NGO ने काम किया बंद, कहा- महिलाओं के बिना नहीं कर सकते वर्क
AajTak
तालिबान ने अफगानिस्तान में काम कर रहे घरेलू और बाहरी एनजीओ को लेकर शनिवार को एक फरमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि काम करने वाली सभी महिलाओं को सस्पेंड कर दें. तालिबान की ओर से आरोप लगाया गया कि महिलाएं इस्लामिक हेडस्कार्फ को सही ढंग से नहीं पहन रही थीं.
अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान के नए आदेश के बाद तीन प्रमुख इंटरनेशनल एनजीओ ने काम करना फिलहाल बंद कर दिया है. इन एनजीओ का कहना है कि अफगानिस्तान में महिला कर्मचारियों के बिना प्रभावित बच्चों, महिलाओं और पुरुषों तक नहीं पहुंच सकते हैं.
तालिबान ने अफगानिस्तान में काम कर रहे घरेलू और बाहरी एनजीओ को लेकर शनिवार को एक फरमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि काम करने वाली सभी महिलाओं को सस्पेंड कर दें. तालिबान की ओर से आरोप लगाया गया कि महिलाएं इस्लामिक हेडस्कार्फ को सही ढंग से नहीं पहन रही थीं. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अफगानिस्तान में काम करने तीनों एनजीओ स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बाल संरक्षण और पोषण सेवाएं प्रदान करते हैं और मानवीय परिस्थितियों में गिरावट के बीच उनकी सहायता करते हैं.
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अफगानिस्तान के लिए नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के प्रमुख नील टर्नर ने कहा, "हमने सभी सांस्कृतिक मानदंडों का पालन किया है और हम अपनी समर्पित महिला कर्मचारियों के बिना काम नहीं कर सकते हैं, जो हमारे लिए आवश्यक हैं कि हम उन महिलाओं तक पहुंच सकें जिन्हें सहायता की सख्त जरूरत है."
अमेरिका ने तालिबान के नए आदेश की निंदा की
अमेरिका ने तालिबान के इस आदेश की निंदा करते हुए कहा कि ये प्रतिबंध लाखों लोगों को महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक सहायता को बुरी तरह से प्रभावित करेगा. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि महिलाएं दुनियाभर में मानवीय कार्यों के केंद्र में हैं. लेकिन तालिबान सरकार का ये फैसला अफगान लोगों के लिए विनाशकारी हो सकता है. इससे पहले तालिबान ने बीते दिनों महिलाओं के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया था, जिसमें महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी बंद करने की घोषणा की गई थीं. उच्च शिक्षा मंत्री के एक पत्र के अनुसार, तालिबान ने अफगानिस्तान में युवती और महिलाओं के लिए संचालित यूनिवर्सिटीज को बंद करने की घोषणा की है.
यूनिवर्सिटी में भी एंट्री बैन

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








