
अफगानिस्तानः हम 'शरारती महिलाओं' को घर पर रखते हैं, तालिबान के मंत्री हक्कानी बोले
AajTak
तालिबानी सरकार के मंत्री ने कहा कि है कि हम कक्षा 6 से ज्यादा ग्रेड की छात्राओं के स्कूल जाने के फैसले पर जल्द ही अच्छी खबर देंगे. इसके साथ ही कहा कि जो महिलाएं सरकार का विरोध करती हैं, हम ऐसी शरारती महिलाओं को घर पर ही रखते हैं.
अफगानिस्तान की सत्ता अब तालिबान के हाथ में हैं. अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने महिलाओं को लेकर अधिक उदार होने का वादा किया था. लेकिन तालिबानी सरकार ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति देने के अपने फैसले को अनिश्चितकाल के लिए पलट दिया है.
अफगान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री और तालिबान के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति दिए जाने का वादा अभी पूरा नहीं हुआ है. लेकिन जल्द ही एक अच्छी खबर मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन का विरोध करने वाली महिलाओं को घर में रहना चाहिए.
एजेंसी के मुताबिक तालिबान शासन में घर से बाहर जाने से डरने वाली महिलाओं के बारे में हक्कानी ने कहा कि हम शरारती महिलाओं को घर पर रखते हैं. उन्होंने कहा कि शरारती महिला से मतलब ऐसी महिलाओं से है, जो मौजूदा सरकार पर सवाल उठाती हैं. ऐसी महिलाओं को कुछ पक्षों द्वारा नियंत्रित किया जाता है.
हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान में कक्षा 6 तक की लड़कियों को स्कूल जाने की परमिशन है. लेकिन इससे ज्यादा ग्रेड की छात्राओं को स्कूल भेजा जाए या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है. हालांकि इस बारे में बहुत जल्द एक अच्छी खबर आएगी. यह पूछे जाने पर कि क्या सभी महिलाओं को अपना चेहरा ढंकना है. इस पर उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें सलाह दे रहे हैं, हिजाब अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह एक इस्लामिक आदेश है, जिसे सभी को मानना चाहिए.
तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में पहली बार कक्षा 6 से अधिक ग्रेड की लड़कियों के लिए मार्च में कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया था. लेकिन शरीयत और अफगान रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार ड्रेस तैयार होने तक घर में रहने के लिए कहा था. बता दें कि सिराजुद्दीन हक्कानी FBI की वांटेड लिस्ट में है. उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है. इतना ही नहीं हक्कानी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








