
अफगानिस्तानः तालिबान ने कहा- लड़कियां पढ़ तो सकती हैं, लेकिन लड़कों के साथ नहीं
AajTak
तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने कहा कि हम अफगानिस्तान में को-एजुकेशन की अनुमति नहीं देंगे. लड़के और लड़कियों को साथ पढ़ने की इजाजत नहीं देंगे. हक्कानी ने कहा कि छात्राओं को इस्लामी पहनावा पहनना होगा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में 20 साल बाद फिर से तालिबान (Taliban) का शासन शुरू हो गया है. अपने पहले शासन में तालिबान का महिलाओं का जैसा रवैया था, वैसा ही रवैया अब भी अपनाया जा रहा है. 1996 से 2001 में जब तालिबान का शासन था तब महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर दिया गया था और उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए. हालांकि अब तालिबान दावा कर रहा है कि वो बदल गया है. लेकिन वो ये भी कह रहा है कि महिलाओं को कुछ प्रतिबंधों को मानना होगा.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












