Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
अपने निकाल रहे योगी सरकार में खामी- विरोधी कर रहे तारीफ, ये क्या चल रहा है यूपी में?

अपने निकाल रहे योगी सरकार में खामी- विरोधी कर रहे तारीफ, ये क्या चल रहा है यूपी में?

AajTak
Tuesday, July 02, 2024 07:07:15 AM UTC

यूपी की राजनीति में अचानक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मुस्लिम सांसद योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफों की पुल बांध रहे हैं . दूसरी ओर सहयोगी दल योगी सरकार को टारगेट कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ा दी हैं.

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मिली उत्तर प्रदेश में हार के बाद से राजनीति खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. लग रहा है कि प्रदेश में अभी भी चुनावी माहौल है. आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी लगातार चल रहे हैं. एक तरफ एनडीए के साथी दल अपना दल और निषाद पार्टी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित सीटों पर एसटी-एससी और ओबीसी की भर्तियां नहीं हो रही हैं. उन्हें Not Found Suitable लिखकर रिजेक्ट किया जा रहा है और नौकरी नहीं दी जा रही है. इसके साथ ही यह भी आरोप है कि आरक्षित सीटों को अनारक्षित करके और वहां नौकरी दी जा रही हैं. सवाल उठना स्वाभाविक है अचानक कई साल बाद अचानक इन सहयोगी दलों का जमीर जाग गया है या जानबूझकर किसी रणनीति के तहत सवाल उठाएं जा रहे हैं. ठीक उसी तरह योगी आदित्यनाथ के धुर विरोधी अचानक उनकी तारीफ करनी शुरू कर दिए हैं.उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने योगी की तारीफ में जो बातें की हैं उससे जनता में कई तरह के संदेश जा रहे हैं. 

योगी सरकार की तारीफ विरोधियों ने की

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले ये बात फैलाने की कोशिश की गई कि शायद बहुत जल्दी ही मुख्यमंत्री योगीनाथ से उनसे मुख्यमंत्री पद लेकर उन्हें केंद्र में स्थापित किया जाएगा. विशेषकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो खुलकर बयान भी दिया था कि अगर बीजेपी को बड़े अंतर से जीतती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छुट्टी तय है. हालांकि चुनाव परिणाम इतने खराब हो गए कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष किसी को भी यूपी में बीजेपी के इस दुर्गति का अंदाजा नहीं था. चुनाव परिणामों के बाद योगी सरकार की तारीफ करने वाले 2 ऐसे शख्स सामने आए जिनके बारे में योगी आदित्यनाथ ने कभी सोचा  नहीं होगा कि इन लोगों के मुंह से कभी उनको तारीफ सुनने को मिलेगी. जी हां, पहला नाम है गाजीपुर से नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का और दूसरा नाम है सहारनपुर के नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद का.दोनों नेता इंडिया गठबंधन में शामिल सबसे महत्वपूर्ण दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसद हैं. 

पहले चर्चा करते हैं गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की. ये पूरा देश जानता है कि अफजाल अंसारी माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई हैं. अंसारी परिवार की तमाम प्रॉपर्टीज और बिजनेस को नेस्तनाबूद करने में सीएम योगी का हाथ रहा है.अंसारी परिवार के साम्राज्य को जिस नेता तहस नहस कर दिया उस नेता की तारीफ अंसारी परिवार अगर कर रहा है तो मामला रहस्यमय तो लगेगा ही. इसी तरह से सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़े. 2024 लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद अफजाल ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ वाराणसी में प्रचार नहीं करते तो पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाते. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की वजह से ही बीजेपी यूपी में 33 सीटें जीत पाई. उन्होंने कहा था कि अगर योगी प्रचार नहीं करते तो बीजेपी तीन सीटें ही जीत पाती. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा खत्म हो चुका है. यही कारण है कि बीजेपी वाराणसी के आसपास की सभी सीटें हार गई जबकि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के साथ-साथ पड़ोस की सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रहें. सहारनपुर लोकसभा से पहली बार सांसद चुने गए इमरान मसूद ने सूबे की बिजली व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, सहारनपुर में बहुत-बहुत दिन तक लाइट नहीं आती थी. गर्मियों में हर साल ऐसा ही हाल रहता था, लेकिन इस बार इतनी भीषण गर्मी में भी यूपी में बिजली सही तरीके से आई है और बिजली विभाग के कर्मियों ने लगातार काम किया है. इस वजह से सूबे में बहुत ही बेहतर तरीके से बिजली आ रही.

अब सवाल उठता है कि योगी की तारीफ ये विरोधी दलों के सांसद क्यों कर रहे हैं. इसके लिए तरह तरह की बातें की जा रही हैं. कुछ लोग कहते हैं इमरान मसूद को क्षेत्र के राजपूत वोटर्स ने वोट दिया था इसलिए वो योगी को सपोर्ट कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि इमरान मसूद और अफजाल अंसारी के खिलाफ तमाम केस हैं जिनके चलते वो योगी से राहत की उम्मीद कर रहे हैं. पर यह विषय का साधारणीकरण है. योगी का सपोर्ट करके ये अपने धुर समर्थकों का अपमान भी तो कर रहे हैं. जिस योगी ने इमरान मसूद को अजहर मसूद का दामाद बताया था या जिस योगी ने अंसारी परिवार को नेस्तनाबूद कर दिया उसको सपोर्ट करने की बात इतनी सी नहीं हो सकती है. जाहिर है ये केवल पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की जोड़ी को कमजोर करने की साजिश का नाम हो सकता है. विपक्ष जानता है कि जब तक यह जोड़ी आबाद रहेगी यूपी में बीजेपी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा. 

सहयोगी दलों ने टारगेट पर लिया

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
रेस्टोरेंट सेक्टर में 70 हजार करोड़ का टैक्स घोटाला... IT विभाग की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 1 छात्र की मौत, 7 घायल

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मुनीर की जेल में इमरान खान का टॉर्चर कब तक? देखें दस्तक

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पद्मपुर के तहसीलदार सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

'ये तो वेतनभोगी है', सीएम योगी से व‍िवाद को लेकर खुलकर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार क‍िए. देखें वीड‍ियो.

यूपी में ब्रजेश पाठक का बटुक प्रणाम कितना आएगा काम? देखें खबरदार

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

'हथियार नहीं, मुख्यधारा ही रास्ता...', 43 सालों तक जंगल में रहे पूर्व माओवादी नेता का युवाओं को संदेश

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

'परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से ईरान को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्ड ऑफ पीस के मंच से एक बार फिर से ईरान को चेताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को किसी भा हालत में परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, BJP के शहर अध्यक्ष से मांगे 2 करोड़ की रंगदारी, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

9 साल पुराने ‘फ्लाइंग किस’ कांड में कोर्ट का फैसला, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली 3 साल की सजा

मुंबई की विशेष अदालत ने 9 साल पुराने मामले में नाबालिग लड़की को फ्लाइंग किस देने और पीछा करने के आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने आरोपी के इस कृत्य को यौन उत्पीड़न करार दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर AAP ने लगाए पोस्टर, पार्टी का आरोप- BJP हटवा रही

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने राजधानी की बिगड़ती स्थिति को लेकर कड़ी आलोचना की है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, पानी की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट को लेकर चिंता जताई.

22 प्रदेशों में अप्रैल से SIR, चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा- तैयारी कीजिए

चुनाव आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मतदाता सूची के व्यापक संशोधन के लिए SIR की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है. SIR में नए मतदाताओं को जोड़ना, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और गलतियां सुधारना शामिल है.

'बेहद अच्छे...', इंडिया AI समिट की शशि थरूर ने की तारीफ, कंट्रोवर्सी पर क्या बोले

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिया एआई समिट की तारीफ की है. उन्होंने गलगोटिया कंट्रोवर्सी को लेकर कहा कि कुछ गड़बड़ियां हुईं, लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम में ऐसा हो जाता है.

जम्मू-कश्मीर: मई 2026 तक गुलजार होंगे बंद पड़े टूरिस्ट स्पॉट, 9 नए डेस्टिनेशन भी खुलेंगे!

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 50 पर्यटक स्थलों में बाकी बंद स्थलों को मई 2026 तक खोल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 नए टूरिस्ट स्पॉट खोलने की भी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि सरकार टूरिस्ट स्पॉट् पर बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी काम कर रही है.

तीन राज्यों में सांप्रदायिक तनाव... जबलपुर, कर्नाटक और हैदराबाद के अंबरपेट में क्या हुआ?

मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हैदराबाद में धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. जबलपुर में मंदिर परिसर विवाद पथराव तक पहुंचा, जबकि बागलकोट और अंबरपेट में जुलूस के दौरान कहासुनी हुई.

Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई रूट डायवर्ट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Police ने भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा.

देश में पहली बार! उत्तराखंड हाई कोर्ट ने खोला अधीनस्थ जजों पर शिकायतों का डेटा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक की है. इस कदम से न्याय प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी, जबकि अन्य उच्च न्यायालयों ने ऐसी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया था.

हाईवे पर मर्डर, वकीलों में गुस्सा और मुख्तार से कनेक्शन... उलझी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मर्डर मिस्ट्री

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े वकील और मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. सर्विस लेन पर हुई इस वारदात में पुलिस अब तक शूटरों का सुराग नहीं लगा पाई है. जानिए इस हत्याकांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी.

ईरान पर ट्रंप का ‘टू-फेज प्लान’! पहले एयर स्ट्राइक, फिर भी नहीं माने खामेनेई तो होगा बड़ा एक्शन

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को नई परमाणु संधि के लिए मजबूर करने हेतु 'टू-फेज' सैन्य हमले की योजना बना रहे हैं. पहले चरण में सीमित हवाई हमले होंगे, और यदि ईरान नहीं माना, तो शासन पलटने के उद्देश्य से व्यापक युद्ध शुरू किया जाएगा.

फुटसल खेलते-खेलते गिर पड़े मेघालय के सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों, अस्पताल में न‍िधन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

मध्य प्रदेश: आरती और नमाज एक साथ, फिर भड़का विवाद... मंदिर में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव!

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच मंदिर और मस्जिद में एक साथ पूजा-अर्चना के दौरान विवाद हुआ. इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव का मामला भी सामने आया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को काबू किया. इस हिंसा में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

UP: आज सुल्तानपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में दर्ज करवाएंगे अपना बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराएंगे. कोर्ट ने 20 फरवरी को व्यक्तिगत पेशी का आखिरी मौका दिया है.

इंसानों से स्मार्ट हो जाएंगी मशीनें, दिमाग से ज्यादा पावरफुल डेटा सेंटर..., 'AI के कोल्ड वॉर' में छिपे मैसेज!

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us