
अनुराग ठाकुर ने भगवान हनुमान को बताया पहला अंतरिक्ष यात्री, DMK MP कनिमोझी बोलीं- मिथक को विज्ञान बनाना खतरनाक
AajTak
अनुराग ठाकुर ने छात्रों से बातचीत के दौरान विज्ञान को लेकर ऐसा बयान दिया कि वो सुर्खियों में आ गए. उन्होंने कहा कि
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान अंतरिक्ष के यात्री को लेकर कुछ ऐसा जवाब दिया कि वह सुर्खियों में आ गए. हिमाचल प्रदेश के ऊना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था? जिसके जवाब में बच्चों ने जवाब दिया नील आर्मस्ट्रांग. बच्चों के जवाब के बाद उन्होंने कहा, 'हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री.'
अनुराग ठाकुर के इस बयान पर डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा, 'किसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री का इस तरह बच्चों को गुमराह करना बेहद चिंताजनक है. विज्ञान, पौराणिक कथाओं से अलग है. कक्षा में बच्चों को इस तरह की बातें सिखाना ज्ञान, तर्क और संविधान में निहित वैज्ञानिक सोच का अपमान है.'
उन्होंने कहा, भारत का भविष्य जिज्ञासा और शोध की भावना को आगे बढ़ाने में है, न कि मिथकों और कथाओं को विज्ञान के रूप में पेश करने में. "हमारा काम बच्चों में जिज्ञासा जगाना है, न कि तथ्य और कल्पना को मिलाना.
यह भी पढ़ें: पहला अंतरिक्ष यात्री कौन? अनुराग ठाकुर की 'स्तुति' से तो हनुमान जी भी खुश नहीं हुए होंगे
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा था?
एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा, ज्ञान और संस्कृति को समझना होगा. जब तक हम अपने इस मूल ज्ञान से परिचित नहीं होंगे, तब तक हम अंग्रेजों द्वारा दिखाए गए सीमित दृष्टिकोण तक ही बंधे रहेंगे. उन्होंने प्रिंसिपल और शिक्षकों से आग्रह किया कि टेक्स्टबुक से बाहर निकलकर विद्यार्थियों को हमारी परंपराओं और ज्ञान की ओर भी प्रेरित करें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










