
अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap का बर्थडे, पिया Alcohol का पहला लीगल घूंट, शेयर किया वीडियो
AajTak
इस दौरान के सेलिब्रेशन का एक वीडियो आलिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि इस साल उन्होंने अपने बर्थडे पर अल्कोहल का पहला सिप लिया, क्योंकि उनकी उम्र में यह करना लीगल है.
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान के सेलिब्रेशन का एक वीडियो आलिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि इस साल उन्होंने अपने बर्थडे पर अल्कोहल का पहला सिप लिया, क्योंकि उनकी उम्र में यह करना लीगल है. वीडियो के शुरुआत में आलिया ने सभी का शुक्रिया अदा किया. साथ ही बताया कि इस वीडियो को बनाते हुए वह थोड़ा टिप्सी महसूस कर रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












